लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पूर्वोत्तर राज्यों को ATM की तरह इस्तेमाल किया, हमारे लिए तो यह 'अष्ट लक्ष्मी' हैं, नगालैंड में पीएम मोदी साधा निशाना, 'तीन मंत्र' का किया जिक्र

By अनिल शर्मा | Updated: February 24, 2023 11:48 IST

पीएम मोदी ने दीमापुर के चुमुकेदिमा में चुनावी रैली में कहा, कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था... सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने दिल्ली से रिमोट के जरिए पूर्वोत्तर को नियंत्रित कियाः पीएम मोदीपीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के दिल्ली के नेता नगालैंड की तरफ देखते तक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दीमापुर के चुमुकेदिमा में चुनावी रैली में यह बातें कही।

नगालैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीमापुर के चुमुकेदिमा में चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली से रिमोट के जरिए पूर्वोत्तर को नियंत्रित किया, भाजपा आठ राज्यों को ‘अष्ट लक्ष्मी’ मानती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर पूर्वोत्तर को एटीएम की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए दिए गए धन को हड़प लिया।

रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, नगालैंड की सांस्कृतिक विविधता से मैं हमेशा प्रभावित रहा हूं। नगालैंड में विकास और विश्वास की लहर चल रही है। उन्होंने BJP-NDPP सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इतना समर्थन आज इसलिए है क्योंकि हम नॉर्थ ईस्ट के तेज विकास का संकल्प लेकर दिन-रात काम कर रहे हैं।

रैली में पीएम मोदी ने नगालैंड को चलाने के लिए तीन मंत्र का जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमने तीन मंत्र अपनाए हैं- शांति, प्रगति और समृद्धि। देश अपने लोगों पर अविश्वास करने से नहीं, बल्कि उन पर भरोसा करने से चलता है। कांग्रेस का उन्होंने फिर जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस ने नगालैंड की सरकार को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाया। दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है।

केंद्र सरकार आज नगालैंड के हजारों परिवारों को मुफ्त राशन दे रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हम पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को कांग्रेस की तरह ATM नहीं बल्कि हमारे लिए तो ये 'अष्ट लक्ष्मी' हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था..। सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था।

पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पॉलिसी रही है-वोट पाओ और भूल जाओ। कांग्रेस के दिल्ली के नेता नगालैंड की तरफ देखते तक नहीं है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकारों ने अपनी राजनीति में नगालैंड की स्थिरता और समृद्धि को कभी भी महत्व नहीं दिया

टॅग्स :नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीविधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए