लाइव न्यूज़ :

Nagaland Board of School Education NBSE 2023: 10वीं और 12वीं बोर्ड नतीजे घोषित, कला में 82.62, वाणिज्य में 85.83 और विज्ञान वर्ग में 86.79 प्रतिशत पास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2023 21:05 IST

Nagaland Board of School Education NBSE 2023: परीक्षाओं में कुल 40,446 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 24,361 विद्यार्थी 10वीं कक्षा और 16,085 छात्र 12वीं कक्षा के थे।

Open in App
ठळक मुद्देनगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने सफल छात्रों को बधाई दी।10वीं की परीक्षा में 17,130 छात्र (70.32 फीसदी) सफल हुए। लड़कियों की संख्या 9,350 तथा लड़कों की संख्या 7,780 हैं।

Nagaland Board of School Education NBSE 2023: नगालैंड स्कूल शिक्षा बोर्ड (एनबीएसई) ने बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षा नतीजे घोषित कर दिए।

एनबीएसई द्वारा 10वीं कक्षा के लिए 'हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट' (एचएसएलसी) और 12वीं कक्षा के लिए 'हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट' (एचएसएसएलसी) की परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी। शिक्षा बोर्ड की चेयरपर्सन असानो सेखोस ने बताया की दोनों परीक्षाओं में कुल 40,446 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 24,361 विद्यार्थी 10वीं कक्षा और 16,085 छात्र 12वीं कक्षा के थे।

उन्होंने बताया कि 10वीं की परीक्षा में 17,130 छात्र (70.32 फीसदी) सफल हुए। पिछले साल के उत्तीर्ण प्रतिशत (64.69 फीसदी) से यह 5.63 फीसदी अधिक है। सेखोस ने कहा कि कुल 17,130 सफल विद्यार्थियों में लड़कियों की संख्या 9,350 तथा लड़कों की संख्या 7,780 हैं।

सेखोस ने कहा कि एचएसएसएलसी में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत बेहतर रहा। कला वर्ग में उत्तीर्ण प्रतिशत 82.62 फीसदी, वाणिज्य वर्ग में 85.83 फीसदी और विज्ञान वर्ग में 86.79 प्रतिशत रहा। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने सफल छात्रों को बधाई दी।

उन्होंने छात्रों से कहा, "आपकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने आपको शैक्षिक जीवन में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने में मदद की है, जो आपको भविष्य के लिए सशक्त बनाता है। परीक्षा में जो छात्र सफल नहीं हो सके, मैं उनसे दृढ़ता से फिर से प्रयास करने का आग्रह करता हूं।"

टॅग्स :नागालैंडBoard
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारतनागालैंड के नवनियुक्त राज्यपाल नंद किशोर यादव ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल रहा है काफी चर्चा में

भारतबड़ा बदलाव, 7 राज्य के गवर्नर और दिल्ली-लद्दाख के एलजी बदले?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब