लाइव न्यूज़ :

Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: किसानों के समर्थन में उतरे बीजेपी सांंसद वरुण गांधी, मोदी सरकार से अपील करते हुए कही ये बात!

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: September 5, 2021 14:43 IST

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने मुजफ्फरनगर में हो रही किसानों की इस महापंचायत (Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat) का समर्थन किया है. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्विट कर मोदी सरकार से किसानों का दर्द समझने की अपील की है. 

Open in App
ठळक मुद्देMuzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में लाखों किसान पहुंचेबीजेपी सांसद वरूण गांधी ने मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत और किसानों का किया समर्थनबीजेपी सांसद वरूण गांधी ने मोदी सरकार से किसानों का दर्द समझने की अपील की

Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में देशभर के किसान पहुंचे हैं. जबकी कई और भी किसानों के काफीले अब भी मुजफ्फरनगर महापंचायत (Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat) के लिए कूच कर रहे हैं. वहीं इस बीच बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने मुजफ्फरनगर में हो रही किसानों की इस महापंचायत (Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat) का समर्थन किया है. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्विट कर मोदी सरकार से किसानों का दर्द समझने की अपील की है. 

वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा, मुजफ्फरनगर में आज लाखों किसान धरना प्रदर्शन में जुटे हैं, वे हमारा ही खून हैं. हमें उनके साथ सम्मानजनक तरीके से फिर से जुड़ना शुरू करने की जरूरत है. उनके दर्द समझें, उनका नजरिया देखें और जमीन तक पहुंचने के लिए उनके साथ काम करें.

बता दें कि 10 महीने से अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने आज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का आयोजन किया है. इसमें देश भर के 10 लाख से अधिक किसानों के हिस्सा लेने की संभावना जताई गई है. 

इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा था कि, 15 राज्यों के हजारों किसानों रविवार को होने वाली किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिये उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पहुंचना शुरू कर दिया है. यह मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में होगा.

वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि महापंचायत ऐतिहासिक होने जा रही है। राकेश टिकैत ने ट्वीट करते हुए कहा था, "मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर की किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी. 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर चलते हैं. आप सभी किसान महापंचायत में आमंत्रित हैं."

टॅग्स :Kisan Mahapanchayatकिसान आंदोलनवरुण गांधीराकेश टिकैतमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी