लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम छात्रा को राज्य पुलिस कार्यक्रम में हिजाब पहनने की नहीं दी गई इजाजत, केरल सरकार बोली- धर्मनिरपेक्षता होगी प्रभावित

By आजाद खान | Updated: January 28, 2022 09:43 IST

इस पर सरकार ने कहा कि राज्य पुलिस के कार्यक्रम में इस तरह की छूट से प्रदेश में धर्मनिरपेक्षता काफी प्रभावित होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल सरकार ने एक मुस्लिम छात्रा की हिजाब पहने की याचिका को खारिज कर दी है। छात्रा यह हिजाब पुलिस कैडेट परियोजना के दौरान पहने वाली थी। इससे पहले कर्नाटक के एक सरकारी कॉलेज ने भी हिजाब में मुस्लिम छात्रा क्लास नहीं करने दिया था।

तिरूवनंतपुरम: केरल सरकार ने एक मुस्लिम छात्रा की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें छात्र पुलिस कैडेट परियोजना में अपने धार्मिक रिवाजों के अनुसार हिजाब और पूरी बांह की ड्रेस पहनने की अनुमति मांगी गई थी। सरकार ने कहा कि राज्य पुलिस के कार्यक्रम में इस तरह की छूट से प्रदेश में धर्मनिरपेक्षता काफी प्रभावित होगी। बता दें कि इस्लाम में महिला को यह अनिवार्य है कि वे घर से जब बाहर निकले तो हिजाब को पहने। 

क्या कहा राज्य के गृह विभाग ने

छात्र पुलिस कैडेट (एसपीसी) परियोजना स्कूल-आधारित युवा विकास पहल है जो हाई स्कूल के छात्रों को उनके भीतर सम्मान पैदा कर लोकतांत्रिक समाज के भविष्य के नेताओं के रूप में विकसित होने के लिए प्रशिक्षित करता है।

राज्य के गृह विभाग ने अपने आदेश में कहा कि सरकार, छात्रा के ज्ञापन पर सावधानीपूर्वक गौर करने के बाद "पूरी तरह से संतुष्ट है कि शिकायतकर्ता की मांग विचारणीय नहीं है... इसके साथ ही, यदि छात्र पुलिस कैडेट परियोजना में इस तरह की छूट पर गौर किया जाता है, तो ऐसी मांग अन्य समान बलों में की जाएगी, जो राज्य की धर्मनिरपेक्षता को प्रभावित करेगी।’’ 

सरकार ने कहा कि इसलिए इस तरह का कोई संकेत देना उचित नहीं होगा कि छात्र पुलिस कैडेट परियोजना में धार्मिक प्रतीकों को रेखांकित किया जाता है। 

हिजाब को लेकर कई और मामले आ रहें सामने

हिजाब को लेकर यह पहला मामला नहीं है जहां महिलाओं को इसके इस्तेमाल से रोका गया है। कुछ दिन पहले ही कर्नाटक के उडुपी के एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में छात्रों को हिजाब पहनने पर कक्षा में जाने से रोक दिया गया था। इसे लेकर विवाद भी सामने आया था।

हालांकि इसको लेकर कर्नाटक सरकार कॉलेजों में एक यूनिफॉर्म लाने की तैयारी भी कर रही है। गणतंत्र दिवस 2022 में  इस बारे में बोलते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने जानकारी दी है। 

टॅग्स :केरलगणतंत्र दिवसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई