लाइव न्यूज़ :

ऐसे नेताओं की जरूरत है जो पीएम मोदी से बिना डरे बात कर सकें: मुरली मनोहर जोशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2019 07:45 IST

एस. जयपाल रेड्डी के निधन पर रखे गये एक शोक सभा में मुरली मनोहर जोश ने कहा, 'मैं ऐसा समझता हूं कि आजकल ऐसे नेतृत्व की बहुत आवश्यकता है जो सिद्धांतों के साथ बेबाकी के साथ और बिन कुछ इस बात के चिंता किये हुए प्रधानमंत्री नाराज होंगे या खुश होंगे, अपनी बात साफ-साफ कहते हैं, उनसे बहस करते हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता रहे एस. जयपाल रेड्डी की शोक सभा में मुरली मनोहर जोशी ने कही बड़ी बातजयपाल रेड्डी का निधन 28 जुलाई को हैदराबाद में हो गया था

बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि भारत को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आदर्शों से जुड़े मुद्दों पर बहस कर सके और बिना डरे और यह सोचे कि पीएम खुश होंगे या नाराज, अपने विचार रख सके। जोशी ने यह बात कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस. जयपाल रेड्डी के निधन पर रखे गये एक शोक सभा में कही। जयपाल रेड्डी का निधन 28 जुलाई को हैदराबाद में हो गया था।

इस शोक सभा में उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू सहित सभी पार्टियों से कई राजनेताओं ने हिस्सा लिया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इसमें शामिल हुए। 

मुरली मनोहर जोशी ने रेड्डी के साथ 1990 के शुरुआती दिनों में अपने संबंधों को याद करते हुए कहा बताया कि वे दोनों संपत्ति अधिकार से जुड़े सांसदों के एक फोरम के सदस्य थे। जोशी ने कहा, 'आखिर तक इस मुद्दे पर वह हर स्तर पर अपने विचार रखते रहे, भले ही वे फोरम के सदस्य रहे, जनता पार्टी के सदस्य रहे या फिर कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे, उन्होंने इन मुद्दों पर कभी अपना कदम पीछे नहीं लिया।'

मुरली मनोहर जोश ने कहा, 'मैं ऐसा समझता हूं कि आजकल ऐसे नेतृत्व की बहुत आवश्यकता है जो सिद्धांतों के साथ बेबाकी के साथ और बिन कुछ इस बात के चिंता किये हुए प्रधानमंत्री नाराज होंगे या खुश होंगे, अपनी बात साफ-साफ कहते हैं, उनसे बहस करते हैं।'

जोशी ने कहा कि रेड्डी भी जब इंद्र कुमार गुजराल सरकार में मंत्री बने, वह इस बात पर राजी थे कि फोरम की बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे और जब उनके विचार को माना गया, वह बिना किसी झिझक के साफ शब्दों में कहते कि वह फोरम के प्रस्ताव से सहमत हैं।

मनमोहन सिंह ने इस मौके पर कहा कि रेड्डी अपने पूरे राजनीतिक करियर में हमेशा सही बातों के लिए खड़े हुए और हर उस चीज का विरोध किया जो उन्हें लगता था कि गलत है। मनमोहन सिंह ने कहा, 'भले ही उनकी बातों से कोई खुश हो या नहीं, वह हमेशा अपने विश्वास के साथ गये। एक सांसद के तौर पर उन्होंने अपनी बात को हमेशा रखा।'

टॅग्स :मुरली मनोहर जोशीनरेंद्र मोदीकांग्रेसमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण