लाइव न्यूज़ :

मुन्ना बजरंगी हत्या: जेलर और 2 वॉर्डन निलंबित,  उत्तराखंड में सक्रिय सुनील राठी गैंग पर मर्डर का शक

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 10, 2018 08:19 IST

रविवार 8 जुलाई को ही मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से बागपत जेल ट्रांसफर किया गया था। सोमवार को बागपत में रेलवे से जुड़े एक मामले में कोर्ट में सुनावई होनी थी

Open in App

लखनऊ, 9 जुलाई: उत्तर प्रदेश की बागपत जिला जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन से लेकर लखनऊ तक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सीएम योगी ने इस मामले में जल्द से जल्द जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में बागपत जेल के जेलर और 2 वॉर्डन को निलंबित कर दिया गया है। 

सीएम योगी ने कहा है कि हमने मजिस्ट्रे जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच टीम बागपत जेल पहुंच चुकी है। वहीं, मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने पहले ही जेल में हत्या की आशंका जाहिर की थी। ऐसे में जेल के अंदर ही सनसनीखेज तरीके से हत्या होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय सुनील राठी गैंग के शूटरों का हाथ बताया जा रहा है। वहीं, मामले में मुख्तार अंसारी का नाम आता रहा है। घटना के सबसे महत्वपूर्ण गवाह शशिकांत राय की भी 2006 में रहस्यमई परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी के शूटरों अंगद राय व गोरा राय की पहचान की थी। इस बीच मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह परिवारवालों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने वाली हैं। रंगदारी से जुड़े एक केस के सिलसिले में मुन्ना बजरंगी की सोमवार को बागपत कोर्ट में पेशी होनी थी। 

मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने पहले ही सीएम योगी को कराया था अवगत, फर्जी मुठभेड़ से पति की जान को खतरा

न्यूज एजेंसी एएनआई ने 29.06.2018 का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, "मैं यूपी सीएम आदित्यनाथ जी को बताना चाहता हूं कि मेरे पति की जान को खतरा ह। उन्हें फर्जी मुठभेड़ में मारने के लिए साजिश रची जा रही है।''  मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह परिवारवालों के साथ सीएम आवास की तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रही हैं। रंगदारी से जुड़े एक केस के सिलसिले में मुन्ना बजरंगी की सोमवार को बागपत कोर्ट में पेशी होनी थी। 

रविवार 8 जुलाई को ही मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से बागपत जेल ट्रांसफर किया गया था। सोमवार को बागपत में रेलवे से जुड़े एक मामले में कोर्ट में सुनावई होनी थी। इसी वजह से  रविवार की रात 9 बजे ही मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुन्ना बजरंगीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप