लाइव न्यूज़ :

बंगाल में जल्द से जल्द नगर निगम चुनाव कराए जाएं: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:35 IST

Open in App

कोलकाता, 29 जनवरी कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि पश्चिम बंगाल में नगर निगम चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक कदम जल्द से जल्द उठाए जाएं क्योंकि पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका हैं।

अदालत ने कहा कि जहां तक नगर निगम चुनाव कराने की तारीखों का सवाल है, यह फैसला राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार को एक-दूसरे के साथ विचार-विमर्श करते हुए, विवेकपूर्ण ढंग से, सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए करना है, ताकि नगर निकायों के लिए शांतिपूर्ण और निर्बाध चुनावी प्रक्रिया शुरू की जा सके।

न्यायमूर्ति आईपी मुखर्जी और न्यायमूर्ति मो. निजामुद्दीन की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि नगर निकायों के पार्षदों का कार्यकाल बहुत पहले समाप्त हो गया हैं, ऐसे में नगर निगम चुनाव जल्द से जल्द कराने के लिए सभी कदम उठाए जाने चाहिए।

राज्य में 106 नगरपालिकाओं और छह नगर निगमों के लिए चुनाव कराने के निर्देश के लिए दो जनहित याचिकाओं पर आदेश पारित करते हुए अदालत ने कहा कि कोलकाता नगर निगम से संबंधित मुद्दा उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है और इसलिए यह विचाराधीन नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो