लाइव न्यूज़ :

Munger Lok Sabha seat: 13 मई को मतदान, जदयू के ललन सिंह के सामने राजद की अनीता देवी महतो, क्या चुनाव में दिखेगा अनंत सिंह का असर, जानें समीकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2024 14:39 IST

Munger Lok Sabha seat: मुंगेर सीट पर दावेदारी और उम्मीदवारी के लिए खरमास में ही अनीता से शादी की और पत्नी अनीता महतो को महागठबंधन से राजद का टिकट दिलाकर ललन सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देललन सिंह को चुनाव में जीत दिलाने के लिए अनंत सिंह का सहारा लिया गया है। अनंत सिंह 15 दिनों के पैरोल पर संपत्ति बंटवारे के लिए जेल से बाहर आ गए हैं।मुंगेर लोकसभा चुनाव में जदयू के ललन सिंह और राजद की अनीता देवी महतो के बीच मुकाबला है।

Munger Lok Sabha seat: बिहार में तीसरे चरण के तहत पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी सियासी दलों की निगाहें चौथे चरण में होने वाले मतदान पर टिक गई हैं। इसमें मुंगेर लोकसभा क्षेत्र हॉट सीट बन गया है। यहां चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होना है। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का महाभारत में मॉड-गिरि के रूप में वर्णन है। मुंगेर बंगाल के अंतिम नवाब मीर कासिम की राजधानी भी था। मीर कासिम ने गंगा नदी के किनारे किले का निर्माण कराया था जो आज भी मौजूद है। यहीं पर स्थित कष्‍टहरिणी घाट हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए पवित्र माना जाता है।

मुंगेर लोकसभा चुनाव में जदयू के ललन सिंह और राजद की अनीता देवी महतो के बीच मुकाबला है। अनिता देवी सजायाफ्ता बाहुबली अशोक महतो की पत्नी हैं। अशोक महतो धानुक जाति से हैं और पत्नी कुर्मी है। जदयू के मुख्य मतदाता कुर्मी और कोयरी हैं। कथित तौर पर अशोक महतो ललन सिंह पर भारी पड़ रहा है।

ऐसे में आरोप लग रहा है ललन सिंह को चुनाव में जीत दिलाने के लिए अनंत सिंह का सहारा लिया गया है। दरअसल, ललन सिंह भूमिहार जाति से हैं। वहीं पैरोल पर जेल से रिहा हुए अनंत सिंह जदयू उम्मीदवार ललन सिंह का समर्थन कर रहे हैं। जबकि कुख्यात अपराधी अशोक महतो भी कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आया है।

मुंगेर सीट पर अपनी दावेदारी और उम्मीदवारी के लिए खरमास में ही उसने अनिता से शादी की और पत्नी अनीता महतो को महागठबंधन से राजद का टिकट दिलाकर ललन सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा दिया है। इस बीच मोकामा के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह 15 दिनों के पैरोल पर संपत्ति बंटवारे के लिए जेल से बाहर आ गए हैं।

अनंत सिंह की रिहाई ने मुंगेर को बिहार में युद्ध का मैदान बना दिया है। वह ललन सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं। ललन सिंह जदयू के दिग्गज नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी हैं, जो 2019 और 2023 के बीच पार्टी अध्यक्ष थे। ऐसे में मुंगेर में अप्रत्यक्ष रूप से दो बाहुबलियों अनंत सिंह और अशोक महतो के बीच मुकाबला हो गया है।

अशोक महतो नवादा-शेखपुरा बेल्ट का खूंखार हिस्ट्रीशीटर रहा है। कुर्मी समुदाय के पूर्व गैंगलॉर्ड अशोक महतो को 2001 के नवादा जेलब्रेक के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है, जहां वह एक गार्ड की हत्या करने के बाद चार अन्य लोगों के साथ भाग गया था। कहा जा रहा है कि बाहुबली अशोक महतो के सामने अब महाबाहुबली अनंत सिंह हैं। अनंत सिंह को जनता का भरपुर समर्थन भी है, अब मुंगेर में लोकसभा चुनाव अनंत सिंह की रिहाई के साथ ही और दिलचस्प हो गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मुंगेरRajiv Ranjan Singhजेडीयूआरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारलोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव २०२४तेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतजदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव 18वीं बिहार विधानसभा के लिए चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

भारतबिहार में कई जिलों में 10 फीट तक नीचे गया भूजल स्तर, भूजल में आर्सेनिक, फ्लोराइड और आयरन की मात्रा तय सीमा से ज़्यादा

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद