लाइव न्यूज़ :

वीडियोः मुंबई में शिवसेना पार्षद की गुंडई, इस बात पर चिकन कारोबारी के साथ की मारपीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 18:14 IST

बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय, कांग्रेस विधायक नितेश राणे के बाद अब शिवसेना के पार्षद का एक सामने आया है।

Open in App

बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय, कांग्रेस विधायक नितेश राणे के बाद अब शिवसेना के पार्षद का एक सामने आया है। शिवसेना पार्षद मिलिंद वैद्य पर आरोप है कि चिकन व्यापारियों की पिटाई की है। घटना माहिम रेलवे स्टेशन के निकट माछीमार कॉलोनी की है। वहां चिकन से लदे वाहनों को खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था।

पार्षद के साथ कुछ अन्य शख्स भी मौजूद थे जो मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पार्षद और कुछ लोग गाली-गलौच भी करते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राणे और उनके समर्थकों के खिलाफ सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने एक इंजीनियर को कीचड़ से नहलाया था।

गौरतलब है कि गत 26 जून को इंदौर में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र एवं भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने एक सरकारी अधिकारी पर क्रिकेट के बल्ले से हमला किया था।

इस घटना के सिलसिले में आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्होंने जमानत मिलने से पहले चार दिन जेल में बिताये थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाश विजयवर्गीय के इस गलत व्यवहार का कड़ा विरोध किया था और पार्टी नेताओं से कहा था कि अक्खड़पन और दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार