लाइव न्यूज़ :

मुंबई से गोवा जा रही शिप पर रेव पार्टी, एनसीबी का छापा, बॉलीवुड सुपरस्टार का बेटा हिरासत में

By विनीत कुमार | Updated: October 3, 2021 09:05 IST

एनसीबी की कार्रवाई में करीब 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें एक बॉलीवुड एक्टर का बेटा भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देक्रूज शिप पर एनसीबी की छापेमारी, मुंबई से गोवा जा रही थी शिप।ड्रग्स के बारे में जानकारी मिलने के बाद एनसीबी के अधिकारी भी इस शिप पर बतौर यात्री सवार हो गए थे।गोवा जाने वाले इस जहाज पर सैकड़ों यात्री सवार थे, गुप्त जानकारी के बाद एनसीबी की कार्रवाई

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा शनिवार को मुंबई के तट के करीब एक यात्री क्रूज शिप पर छापेमारी के दौरान कई तरह के ड्रग्स मिले हैं। इसमें कोकिन से लेकर एमडीएमए भी शामिल हैं। एनसीबी की ओर से जब शनिवार शाम को छापेमारी की गई तो वहां पार्टी चल रही थी और उसमें मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा था। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह जहाज गोवा जाने वाला था और उस पर सैकड़ों यात्री सवार थे। जहाज पर एक पार्टी होने के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने पर एनसीबी के दल ने छापेमारी की थी। अधिकारी ने बताया कि कुछ यात्रियों के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए गए। 

हिरासत में बॉलीवुड एक्टर का बेटा

इंडिया टुडे के अनुसार एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि 7 से 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों में एक बॉलीवुड एक्टर का बेटा भी है। 

एनसीबी अधिकारियों का दावा है कि उन्हे कुछ दिन पहले ही ये जानकारी मिली थी कि गोवा जाने वाली एक शिप पर रेव पार्टी आयोजित होने वाली है। इसके बाद एनसीबी अधिकारियों ने भी उसी जहाज का टिकट बुक किया और बतौर यात्री उसमें सवार हो गए।

इस बीच ये भी खबर है कि एनसीबी ऑफिस से दो युवकों को छोड़ दिया गया है। एनसीबी की कार्रवाई के बाद वकील आनंदिनी फर्नांडीस भी एनसीबी कार्यालय पहुंची थीं। फिलहाल इस बारे में और जानकारी नहीं मिल सकी है। 

गौरतलब है कि एनसीबी पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद खड़े हुए विवाद के बाद से काफी सक्रिय रहा है। खासकर बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर एनसीबी कई कार्रवाई कर चुकी है।

टॅग्स :NCB MumbaiमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?