लाइव न्यूज़ :

पानी-पानी हुआ मुंबई, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, सभी स्कूल और कॉलेज बंद, उफान पर विहार और तानसा झीलें

By अनिल शर्मा | Updated: July 27, 2023 10:31 IST

उधर बारिश को लेकर बीएमसी ने कहा है कि 26 जुलाई रात 8 बजे से 27 जुलाई सुबह 8 बजे तक 12 घंटों में मुंबई शहर में भारी बारिश दर्ज की गई।

Open in App

मुंबईः शहर में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश हो रही है जिसकी वजह से तानसा और विहार झीलें बुधवार को पूरी तरह से भरने के बाद उफान पर आ गईं। गुरुवार मौसम विभाग ने मुंबई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुरुवार राज्य में भारी बारिश, बाढ़, सूखे की स्थिति पर समीक्षा बैठक की।

उधर बारिश को लेकर बीएमसी ने कहा है कि 26 जुलाई रात 8 बजे से 27 जुलाई सुबह 8 बजे तक 12 घंटों में मुंबई शहर में भारी बारिश दर्ज की गई। रात भर हुई भारी बारिश के बाद नागपुर शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। नरेंद्र नगर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) और हवाईअड्डा प्रवेश मार्ग जलभराव के कारण बंद हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि तानसा और विहार झीलें मुंबई में पीने योग्य पानी का प्रमुख जलस्त्रोत हैं। बीएमसी के मुताबिक मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में से विहार, तानसा और तुलसी झीलें उफान पर हैं। नगर निकाय का कहना है कि मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित विहार झील रात 12 बजकर 48 मिनट पर पूरी तरह से भर गई, जबकि ठाणे जिले में स्थित तानसा झील बुधवार को सुबह चार बजकर 35 मिनट पर उफान पर आ गई।

बीएमसी ने ट्वीट किया, "मुंबईवासियों को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में शामिल तानसा झील आज सुबह चार बजकर 35 मिनट पर पूरी तरह से भर गई और अब उफान पर है।" शहर और उपनगरों में भारी बारिश के बाद 20 जुलाई को तुलसी झील पूरी तरह से भर गई थी।

मुंबई को सात जलाशयों - भाटसा, ऊपरी वैतरणा, मध्य वैतरणा, तानसा, मोदक सागर, विहार और तुलसी से 3,800 एमएलडी (प्रति दिन लाखों लीटर) पानी मिलता है। ये जलाशय मुंबई, ठाणे और नासिक जिलों में स्थित हैं। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि मुंबई की पोवई झील इस माह के शुरू में उफान पर थी लेकिन इस झील का पानी पीने के लिए उपयोग नहीं किया जाता। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मुंबईमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Flight: कुवैत से हैदराबाद जा रहे विमान को मुंबई किया गया डायवर्ट, 'ह्यूमन बम' की धमकी के बाद एक्शन

कारोबारLPG Prices December 1: राहत की खबर, रसोई गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पटना और चेन्नई में घटे दाम, चेक करें

भारतदिल्ली में बढ़ी ठंड?, नवंबर का सबसे ठंडा दिन रविवार, तापमान 24.3 डिग्री, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

भारतबीड सरपंच हत्याकांड: सरपंच संतोष देशमुख के परिवार से मिले उपमुख्यमंत्री अजित पवार, विरोध तेज करेंगे मराठा नेता मनोज जरांगे

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक