लाइव न्यूज़ :

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कहा, 705 करोड़ रुपये की अनियमितता के मामले में वह सीबीआई जांच में पूरा सहयोग करेगा

By भाषा | Updated: July 3, 2020 00:53 IST

सीबीआई ने हवाईअड्डा परिचालन में 705 करोड़ रुपये की अनियमितता के मामले में जीवीके ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन वेंकट कृष्णा रेड्डी गणपति और उनके बेटे तथा मियाल के प्रबंध निदेशक जी वी संजय रेड्डी एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (मियाल) ने गुरुवार को कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर आश्चर्य जताया।मुंबई एयरपोर्ट ने कहा कि कंपनी मामले में जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुंबई। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (मियाल) ने गुरुवार को कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर आश्चर्य जताया। उसने यह भी कहा कि कंपनी मामले में जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुंबई में हवाईअड्डे का परिचालन करने वाली मियाल जीवीके समूह की अगुवाई वाला समूह और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण का संयुक्त उद्यम है। सीबीआई ने हवाईअड्डा परिचालन में 705 करोड़ रुपये की अनियमितता के मामले में जीवीके ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन वेंकट कृष्णा रेड्डी गणपति और उनके बेटे तथा मियाल के प्रबंध निदेशक जी वी संजय रेड्डी एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसके बाद कंपनी ने उक्त बयान दिया है। सीबीआई ने बृहस्पतिवार को समूह के मुंबई और हैदराबाद स्थित दफ्तरों की भी तलाशी ली।

मियाल के प्रवक्ता ने देर शाम एक बयान में कहा, ‘‘सीबीआई के मियाल और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर हम सभी अचंभित हैं। मियाल जांच में एजेंसी को हर संभव सहयोग देगी और जो भी दस्तावेज और स्पष्टीकरण मांगे गये हैं, वो सब उपलब्ध कराये जांएगे।’’

उसने कहा, ‘‘मियाल एक पारदर्शी और जिम्मेदारी कंपनी है जो सचाई का पता लगाने के लिये जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करने को लेकर प्रतिबद्ध है।’’ अधिकारियों ने कहा कि मामला मियाल के कोष से 705 करोड़ रुपये की हेराफेरी का है। कंपनी ने खर्च बढ़ाचढ़ाकर दिखाकर तथा आय कम बताकर रिकार्ड में गड़बडरी कर यह हेराफेरी की।

टॅग्स :मुंबईसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी