लाइव न्यूज़ :

मुंबई: युद्धपोत INS रणवीर में धमाका, नौसेना के तीन जवान शहीद, ‘बोर्ड ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2022 22:15 IST

नौसेना ने कहा कि इस घटना के कारणों की जांच के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनवंबर 2021 से पूर्वी नौसैन्य कमान से क्रॉस कोस्ट अभियान तैनाती पर था।जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और जल्दी ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।आंतरिक कक्ष में विस्फोट के कारण नौसेना के जवान शहीद हो गए।

मुंबईः आईएनएस रणवीर में धमाका हो गया। मुंबई में नौसैन्य डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के जहाज (आईएनएस) रणवीर में मंगलवार को हुए विस्फोट में नौसेना के तीन कर्मी शहीद हो गए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नेवल डॉकयार्ड मुंबई में आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। कोई बड़ी सामग्री क्षति नहीं हुई है। भारतीय नौसेना के अधिकारी ने कहा कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

भारतीय नौसेना ने बयान में कहा, "मुंबई नौसैन्य डॉकयार्ड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक कक्ष में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन कर्मी शहीद हो गए।" इसमें कहा गया कि जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और जल्दी ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

बयान में कहा गया है कि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। बयान में उल्लेख किया गया, "आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसैन्य कमान से क्रॉस कोस्ट अभियान तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था।" नौसेना ने कहा कि इस घटना के कारणों की जांच के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया गया है।

टॅग्स :मुंबईनेवी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी