लाइव न्यूज़ :

मुंबई: धारावी में कोविड-19 के 85 नए मामलों के साथ आंकड़ा 1327 पहुंचा

By स्वाति सिंह | Updated: May 18, 2020 20:27 IST

भारत की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी की घनी आबादी के कारण यहां कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करना और सामाजिक दूरी के दिशानिर्देश लागू करना बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार के लिए अपने आप में ही बड़ी चुनौती है। 

Open in App
ठळक मुद्देधारावी में सोमवार को 85 और लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई धारावी में महामारी के मामले बढ़कर 1, 327 हो गये।

मुंबई: मुंबई के झुग्गी बस्ती धारावी में सोमवार को 85 और लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही वहां इस महामारी के मामले बढ़कर 1, 327 हो गये। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण से किसी भी मरीज के मरने की सूचना नहीं मिली। इस बीमारी के चलते क्षेत्र मे मरने वालों की संख्या 56 है। 

धारावी में 14 मई तक माटुंगा लेबर कैंप में संक्रमण के सबसे अधिक 108 मामले पाए गए थे। भारत की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी की घनी आबादी के कारण यहां कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करना और सामाजिक दूरी के दिशानिर्देश लागू करना बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार के लिए अपने आप में ही बड़ी चुनौती है। 

औरंगाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 1,000 पार हुए

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 59 नये मामले सामने आने से जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर सोमवार को 1,000 के आंकड़े को पार कर गये, जबकि नांदेड़ जिले में यह संख्या 100 के करीब पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम तक औरंगाबाद में 1,021 और नांदेड़ में 97 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

औरंगाबाद नगर निकाय आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे ने बताया कि अब तक कोविड-19 के 221 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और अन्य 200 मरीजों को अगले एक हफ्ते में अस्पतालों से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने बताया कि नांदेड़ में शनिवार को संक्रमण के जो 13 नये मामले सामने आये हैं, उनमें नौ लोग तीर्थयात्री हैं। जिले में संक्रमण के 62 मरीजों का इलाज चल रहा है, 32 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है जबकि पांच मरीजों की मौत हो गई। 

शहरों से आने वालों को लेकर महाराष्ट्र के गांवों की चिंता बढ़ी

महाराष्ट्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में अपने घर जाने के इच्छुक लोगों के लिए यात्रा पास जारी करने की अनुमति पर राज्य के कई जिलों ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो शहर से गांव आने वाले लोगों के कारण यहां भी कोविड-19 फैल जाएगा। कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, सोलापुर, नांदेड़, जैसे जिलों के अधिकारी इस तरह की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

कोल्हापुर के कलेक्टर दौलत देसाई ने रविवार को पुणे के संभागीय आयुक्त के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर बड़ी संख्या में आने वाले लोग पृथक-वास आदेशों का पालन नहीं करते हैं या कोविड-19 की जांच नहीं कराते हैं, तो यह स्थानीय आबादी को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘गांवों में आने वाली भीड़ से कोरोना वायरस फैल सकता है। मुंबई और पुणे जैसे शहरों से आने वाले लोगों को सख्त निर्देश दिए जाने चाहिए कि उन्हें अनिवार्य दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील