लाइव न्यूज़ :

मुंबई : वर्ली इलाके में ‘दही हांडी’ आयोजित करने पर मनसे कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:20 IST

Open in App

कोविड-19 नियमों का कथित उल्लंघन कर मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में ‘दही हांडी’ आयोजित करने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के चार कार्यकर्ताओं और अन्य आठ लोगों के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मनसे के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है जबकि बाकी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में लोकप्रिय कार्यक्रम ‘दही हांडी’ का आयोजन गोकुल अष्टमी को किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं। अधिकारी ने बताया कि मनसे कार्यकर्ताओं ने सोमवार देर रात वर्ली इलाके के पंचशील नगर में ‘दही हांडी’ का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें लोग एकत्र हुए थे। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए 38 ‘दही हांडी’ आयोजकों को पहले ही दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किया था। अधिकारी ने बताया कि यह नोटिस वर्ली के आयोजक को भी भेजा गया था जिसने नियमों का उल्लंघन किया, इसके बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा-188 और मुंबई पुलिस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा