लाइव न्यूज़ :

एक करोड़ टीका लगाने वाला पहला जिला बना मुंबई, 507 स्थलों पर चलाया जा रहा है टीकाकरण अभियान

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 4, 2021 13:30 IST

कोविन ऐप के अनुसार 1 करोड़ टीका लगाने वाला देश का पहला जिला मुंबई बन गया । हालांकि मुंबई में कोरोना संक्रमण के आकड़ों की संख्या भी बढ़ रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में अबतक 1,00,63,497 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी हैवहीं 27,88,363 लोगों को दोनों खुराक मिली चुकी हैमुंबई में एक दिन में कोरोना के 422 नए मामले दर्ज किए गए हैं

मुंबई : मुंबई अब देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां एक करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है । को-विन पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों के अनुसार, मुंबई ने 1,00,63,497 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी है, इनमें से 72,75,134 को पहली खुराक मिली है, जबकि 27,88,363 को दोनों मिली चुकी है । 

पोर्टल से पता चलता है  कि मुंबई जिले में 507 स्थलों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है । इनमें से 325 सरकारी केंद्र हैं जबकि 182 निजी अस्पतालों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं । पिछले 30 दिनों में 27 अगस्त को सबसे ज्यादा 1,77,017 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया । इसके बाद 21 अगस्त को  1,63,775 खुराक और 23 अगस्त को 1,53,881 लोगों को खुराक दी गईं । 

इस बीच, मुंबई में  शुक्रवार को कोरोना के 422 नए  मामले दर्ज किए, जो पिछले दिनों के मुकाबले अधिक थे । बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि नए मामलों को मिलाकर कुल सक्रमितों का आकड़ा  7,45,434 हो गया जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,987 हो गई ।  1 और 2 सितंबर को शहर में क्रमशः 416 और 441 कोविड -19 मामले दर्ज किए थे ।

16 अगस्त को 190 संक्रमण दर्ज करने के बाद से मुंबई में कोविड -19 मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है । बीएमसी अधिकारी के अनुसार, मुंबई में 3,532 सक्रिय कोविड -19 मामले बचे हैं ।

इस साल मुंबई में 4 अप्रैल को सबसे अधिक प्रतिदिन मामले 11,163 दर्ज किए गए थे जबकि 1 मई को महामारी की दूसरी लहर के दौरान सबसे अधिक 90 मौतें दर्ज की गईं । 

टॅग्स :मुंबईकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो