लाइव न्यूज़ :

मुंबई: एक, दो नहीं बल्कि 222 गोविंदा घायल हुए दही-हांडी प्रतियोगिता में, सीएम एकनाथ शिंदे देंगे मुआवजा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 20, 2022 18:37 IST

मुंबई और ठाणे में कृष्ण जन्माष्टमी को मौके पर दही-हांडी फोड़ते हुए कम से कम 222 गोविंदा घायल हुए हैं। जिनका इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में किया गया। शुक्र की बात यह है कि कोई भी गोविंदा गंभीर रूप से घायल नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई और ठाणे में दही-हांडी फोड़ते हुए कम से कम 222 'गोविंदा' हुए घायलमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृहक्षेत्र ठाणे में करीब 64 गोविंदाओं को मरहम पट्टी की जरूरत पड़ी हैज्यादातर गोविंदाओं को मानव पिरामिड बनाते समय गिरने के कारण हाथों और पैरों में चोट लगी है

मुंबई: कृष्ण जन्माष्टमी को मौके पर मुंबई और उपनगरीय क्षेत्र ठाणे में दही-हांडी फोड़ते हुए कम से कम 222 'गोविंदा' घायल हुए हैं। इस संबंध में जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृहक्षेत्र ठाणे में करीब 64 गोविंदाओं को मरहम पट्टी की जरूरत पड़ी है और करीब 12 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हालांकि शुक्र है कि सभी चोटिल गोविंदा खतरे से बाहर हैं।

इस मामले में मुंबई से जो सूचना मिल रही है, उसके मुताबिक लगभग 197 'गोविंदा' दही-हांडी को तोड़ने के चक्कर में चोटिल हुए, जिनमें से 25 को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

दही-हांडी के चक्कर में घायल होने वाले 222 गोविंदाों में से सबसे अधिक 58 गोविंदाओं का इलाज केईएम अस्पताल में हुई। उसके बाद राजावाड़ी अस्पताल और ट्रॉमा केयर अस्पताल में 20-20 घायल पहुंचे। वहीं सायन अस्पताल में 19 और कूपर अस्पताल में 17 गोविंदाओं का इलाज किया गया।

इसके अलावा मुंबई के नायर अस्पताल में 12, बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल में 10, पोद्दार अस्पताल में 9, भाभा अस्पताल ने 8 और शताब्दी अस्पताल में भी 4 गोविंदा चोट लगने के बाद इलाज के लिए पहुंचे। ऐसा नहीं है कि घायल गोविंदाओं ने केवल सरकारी अस्पतालों में ही इलाज कराया बल्कि कुछ ने मुंबई के प्राइवेट अस्पतालों मसलन बॉम्बे अस्पताल, हिंदुजा अस्पताल और नानावती अस्पताल में भी इलाज कराया।

इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर गोविंदाओं को मानव पिरामिड बनाते समय गिरने के बाद हाथों और पैरों में चोट आई थी। शिंदे सरकार ने मुंबई के सभी सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिया था कि घायल गोविंदाओं का मुफ्त में इलाज किया जाए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को विधानसभा में ऐलान किया था कि राज्य सरकार ने दही हांडी को एडवेंचर स्पोर्ट का दर्जा दिया है और राज्य सरकार एडवेंचर स्पोर्ट के तहत दही-हांडी में भाग लेने वाले युवाओं को स्पोर्ट्स कोटा के तहत सरकारी नौकरी भी देगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा भी कहा था कि अगर दही-हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं को मानव पिरामिड बनाते अगर चोट लगती है तो घायल होने वाले युवाओं या उनके परिवारों को सरकारी मुआवजा भी दिया जाएगा। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Dahi Handiएकनाथ शिंदेEknath Shinde
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?