लाइव न्यूज़ :

मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मुलायम, डिंपल की सीट से लड़ना चाहते हैं अखिलेश

By IANS | Updated: January 23, 2018 08:28 IST

योगी सरकार पर वार करते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी का हर काम गुमराह करने वाला होता है। कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार घिरी हुई है। आज प्रदेश में अराजकता की स्थिति है।

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा सीट ने चुनाव लड़ेंगे। वहीं, अपने लिए उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। अखिलेश सोमवार सोमवार (23 जनवरी) को गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रंद्धाजलि देने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे थे। 

जनेश्वर मिश्र को श्रंद्धाजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मैनपुरी से ही अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके (अखिलेश) विषय में पूछे जाने पर सपा मुखिया ने कहा कि कन्नौज जनेश्वर मिश्र जी की सीट रही है। इसलिए मैं चाहता हूं कि मुझे भी वहीं से लड़ने का मौका मिले, लेकिन अब इस संबंध में आखिरी फैसला पार्टी को ही लेना है। 

योगी सरकार पर वार करते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी का हर काम गुमराह करने वाला होता है। कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार घिरी हुई है। आज प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। लगातार संगीन घटनाएं हो रही हैं। जो बीहड़ में वारदातें होती थीं, वे अब राजधानी लखनऊ में हो रही हैं। 

उन्होंने कहा कि जो काकोरी शहीदों के नाम जाना जाता था वो अब डकैती के लिए सुर्खियों में है। सपा प्रमुख ने कहा कि कन्नौज में पुलिस ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला और शव का पोस्टमार्टम कराये बगैर उसका दाह संस्कार करा दिया। अखिलेश ने कहा कि मथुरा में पुलिस की गोली से एक बच्चे की मौत हो गयी। उसकी मौत के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ये डकैतियों का नया भारत बनाना चाह रहे हैं। 

अखिलेश ने कहा कि भाजपा दूसरी सरकारों पर गुंडाराज का आरोप लगाती थी आज अपनी सरकार में हो रही डकैती लूट और हत्या की घटनाओं पर क्या कहेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में डकैती हत्या और लूट की घटनाओं को देखते ही अखबारों को मजबूर होकर लिखना पड़ रहा है कि ऐसी घटनाएं चंबल में हुआ करती थी। गठबंधन को लेकर किए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि 2019 में किसके साथ किस तरह का गठबंधन होगा अभी कह पाना मुश्किल है। 

इस मौके पर उन्होंने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज बसंत पंचमी है और आज हमारे चाचा का जन्मदिन है उन्हें बहुत-बहुत बधाई। मैं मीडिया के माध्यम से उनको जन्मदिन की बधाई देता हूं। 

जनेश्वर मिश्र पार्क में हुए कार्यक्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी शामिल हुए। जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर मुलायम सिंह यादव ने छोटे लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादवउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा