लाइव न्यूज़ :

जींद में 25 सितंबर को मुलायम, नीतीश, बादल, देवेगौड़ा, चौटाला समेत अन्य नेता मंच साझा करेंगे

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद के बीच इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता ओम प्रकाश चौटाला पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती के मौके पर 25 सितंबर को हरियाणा के जींद में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख प्रकाश सिंह बादल को एक मंच पर लाएंगे।

इनेलो नेता अभय चौटाला ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और रालोद नेता जयंत चौधरी को भी इस अवसर पर एक ''विशाल'' राजनीतिक रैली के लिए आमंत्रित किया गया है और इन नेताओं की तरफ से शामिल होने की पुष्टि की प्रतीक्षा है।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव, नीतीश कुमार, देवेगौड़ा और बादल ने पुष्टि की है कि वे देवीलाल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले 'सम्मान समारोह' में शामिल होंगे।

अभय चौटाला ने कहा, '' गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी दलों के कई समान विचारधारा वाले नेता एक मंच पर साथ आएंगे और ऐसे मुद्दों को उठाएंगे जो लोगों से जुड़े हैं, खासकर किसानों के मुद्दे।''

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस का विकल्प तलाश रही है। चौटाला ने कहा, '' हमारा उद्देश्य इन सभी नेताओं को साथ लाकर देश और जनता के समग्र कल्याण के लिए तीसरा मोर्चा बनाना है।''

इनेलो के प्रवक्ता राकेश सिहाग ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला ने देवेगौड़ा और मुलायम सिंह यादव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें रैली के लिए आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा, ''यह एक बड़ी रैली होगी और इसमें विभिन्न राज्यों के लोग शामिल होंगे।''

छियासी वर्षीय ओम प्रकाश चौटाला ने दो जुलाई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद घोषणा की थी कि वह राष्ट्रीय स्तर पर ''तीसरा मोर्चा'' बनाने के लिए देश भर के विपक्षी नेताओं से संपर्क करेंगे।

इनेलो ने उन दलों को आमंत्रित किया है जो या तो कांग्रेस या भाजपा के साथ गठबंधन में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले