लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी को अवधेश राय हत्याकांड में उम्रकैद की सजा, 1 लाख रुपये का जुर्माना भी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 5, 2023 14:56 IST

बनारस की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को अवधेश राय हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और साथ ही 1 लाख रुपे का जुर्माना भी लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अंसारी को अवधेश राय हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा एमपी-एमएलए कोर्ट ने सजा के साथ लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना भी अवधेश राय की 3 अगस्त 1991 को वाराणसी के लहुराबीर स्थित चेतगंज इलाके में हुई थी हत्या

वाराणसी: मुख्तार अंसारी को अवधेश राय हत्याकांड में बनारस की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और साथ में 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एमपी एमएलए/कोर्ट के जज अवनीश गौतम ने सोमवार को सजा सुनाते हुए कहा कि अगर दोषी 1 लाख रुपये की जुर्माना राशि अदा करने में सक्षम नहीं होता है तो उसकी एवज में सजा की मियाद छह महीने बढ़ जाएगी।

मुख्तार बांदा जेल में बंद है और उसकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई। बांदा जेल से मुख्तार जज अवनीश गौतम से खुद को बेगुनाह होने की गुहार लगाता रहा लेकिन जज ने साक्ष्यों के आधार पर मुख्तार की सारी दलील खारिज करते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई।

अब से लगभ तीन दशक पहले 3 अगस्त 1991 को अवधेश राय की वाराणसी के लहुराबीर स्थित चेतगंज इलाके में उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वो अपने छोटे भाई अजय राय के साथ अपने मकान के बाहर खड़े थे। एपी एमएलए/कोर्ट से अवधेश राय मामले में मुख्तार को आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद अजय राय खेमें में खुशी की लहर फैल गई। वहीं मुख्तार खेमें में मायूसी छा गई।

हत्याकांड में मुख्तार अंसारी मुख्य आरोपी थे। योगी शासन में मुख्तार अंसारी पर कानून का शिकंजा कसा है, लेकिन अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार को सजा मिलना बेहद अहम है।

अवधेश राय हत्याकांड में उनके छोटे भाई अजय राय की तहरीर पर मुख्तार अंसारी को मुख्य आरोपी बनाया। वहीं मुख्तार के साथ भीम सिंह, कमलेश सिंह, मुन्ना बजरंगी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम और राकेश न्यायिक को भी आरोपी बनाया गया था। आरोपियों में से प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में एक अन्य माफिया सुनील राठी द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्तार और अवधेश की अदावत 80 के दशक में गाजीपुर से शुरू हुई थी क्योंकि अवधेश राय भी मूलत: गाजीपुर के ही रहने वाले थे।  

टॅग्स :मुख्तार अंसारीवाराणसीबांदा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप