लाइव न्यूज़ :

900 किमी का सफर, मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी के बांदा जेल पहुंचाया गया, जानें पूरी अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: April 7, 2021 07:41 IST

मुख्तार अंसारी को लेकर चला यूपी पुलिस का काफिला बांदा जेल बुधवार तड़के करीब 4.30 बजे पहुंचा। मुख्तार अंसारी को 15 नंबर बैरक में रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपर जेल से मंगलवार दोपहर यूपी पुलिस लेकर निकली थीयूपी पुलिस का काफिल बुधवार तड़के साढ़े चार बजे के करीब बांदा पहुंचामुख्तार अंसार को 15 नंबर बैरक में रखा जाएगा, इससे पहले आज कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा

पंजाब के जेल में करीब दो साल से ज्यादा का वक्त बिताने के बाद गैंग्स्टर से राजनेता बने और मऊ के बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश के बांद जेल पहुंचा दिया गया है। 

यूपी पुलिस का काफिल पंजाब के रोपड़ से मंगलवार दोपहर बाद निकला था और 900 किमी की दूरी सड़क मार्ग से तय करते हुए बुधवार तड़के करीब 4.30 बजे बांदा पहुंचा।

मुख्तार को बंदा जेल में 15 नंबर बैरक में रखा जाएगा। इसके लिए तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है। हालांकि, मिली जानकारी के अनुसार पहले मुख्तार अंसारी का कोरोना टेस्ट होगा। इसके बाद उसे 15 नंबर बैरक में शिफ्ट किया जाएगा।  

इससे पहले सड़क मार्ग से चले यूपी पुलिस के काफिल के बीच मुख्तार अंसारी को एक एंबुलेंस में बैठाया गया था। रोपड़ जेल से निकलने के बाद पुलिस का काफिला करीब 6 घंटे बाद जेवर में पेट्रोल पंप पर रूका था, जहां भारी संख्या में पुलिसकर्मी एंबुलेंस को घेरे हुए थे। इस दौरान पूरे रास्ते मीडिया के कैमरे भी काफिले के पीछे-पीछे रहे।

बांदा जेल में कर दी गई है पूरी तैयारी

मुख्तार अंसारी के बांदा पहुंचने से पहले ही जेल में सभी तैयारियां कर दी गई थीं। जेल के बाहर और भीतर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। जेल की बैरक संख्या-15 में रोशनी, पानी की व्यवस्था और साफ सफाई पहले की दुरुस्त की जा चुकी है।

बैरक संख्या-15 में अन्य कैदियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है और बैरक के अंदर भी तीन सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी। इस बीच चार डॉक्टरों की एक टीम भी गठित की गई है जो अंसारी के स्वास्थ्य की जांच करेगी।

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की जेल में रखे जाने के दौरान कोई षड्यंत्र रचे जाने की आशंका जताई है। मुख्तार अंसारी की पत्नी ने भी ऐसे ही आरोप लगाए हैं।

बताते चलें कि मुख्तार अंसारी एक मामले में पंजाब की रोपड़ जेल में 2019 से बंद थे। अंसारी को लाने के लिए यूपी सरकार और पंजाब सरकार के बीच सुप्रीम कोर्ट तक मामला चला। 26 मार्च को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश भेजने का आदेश दिया था। कोर्ट ने पंजाब की जेल में बंद मुख्तार अंसारी को दो सप्ताह में उत्तर प्रदेश भेजने का निर्देश दिया था। 

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्टबाराबंकी में शादी समारोह में मांसाहार खाने के बाद 30 से अधिक लोग बीमार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी