लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'पीएम मोदी सुशासन की संस्था हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 11, 2022 16:14 IST

केंद्रीय मंत्री नकवी ने दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लगन, परिश्रम और बिना तुष्टिकरण के बल पर मोदी को कोसने वाली ब्रिगेड की राजनीतिक असहिष्णुता और भय को हराने का काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अब्बास नकवी ने पीएम मोदी को सुशासन की संस्था बताते हुए उनके व्यक्तित्व की प्रशांसा कीपीएम मोदी ने बिना तुष्टिकरण के बल पर मोदी को कोसने वाली ब्रिगेड को हराने का काम किया हैपीएम मोदी ने अपने कार्यों से विपक्ष के वोट हथियाने की रणनीति को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है

दिल्ली: अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुशासन की संस्था बताते हुए उनके व्यक्तित्व की एक बार फिर प्रशांसा की है।

केंद्रीय मंत्री नकवी ने यह बात बुधवार को "मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी" पुस्तक के विमोचन पर कही। विमोचन कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों से बात करते हुए नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लगन, परिश्रम और बिना तुष्टिकरण के बल पर मोदी को कोसने वाली ब्रिगेड की राजनीतिक असहिष्णुता और भय को हराने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सुशासन नीति और जनकल्याण की सोच को आज वैश्विक विश्वसनीयता हासिल है। नकवी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री सहित केंद्र सरकार के मुखिया के तौर जो भी कार्य किये हैं, उससे देश का विकास हुआ है और भारतीय राजनीतिक संस्कृति को एक नया आयाम मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विपक्षी दलों के हमलों का जवाब देते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पीएम मोदी ने विपक्ष के वोट हथियाने की रणनीति को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।

देश के विकास में पीएम मोदी के योगदान पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जनता उनपर भरोसा करती है, यही कारण है कि सभी ने जाति और धर्म के बंधनों को तोड़कर तोड़कर उनका साथ दिया और इसी शक्ति के बल पर उन्होंने देश के आम आदमी, गरीब आदमी को तरक्की और समृद्धि में भागीदार बनाया।

मालूम हो कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें देश का ट्रबल शूटर बताया था।

महाराष्ट्र के धुले में एक परियोजना का उद्घाटन करते हुए नकवी ने कोरोना काल में पीएम मोदी के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को शताब्दी की सबसे बड़ी आपदा से निकालने के लिए बड़ी मेहनत से लंबी लड़ाई लड़ी है। कोरोना महामारी के दौरान पीएम मोदी देश के ट्रबल शूटर बनकर उभरे हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील