लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में विधायक खरीदने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री नकवी ने साधा निशाना, कहा- 'खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे, वो तोड़-फोड़...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 4, 2020 11:10 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया था कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है और इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस का आंतरिक कलह बताया है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने अपने ताजा बयान में कहा है कि हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है, हम सब एक हैं। मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी खींचातानी पर आज मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी खींचातानी जारी है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अपने आठ विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर सबसे पहले ये आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह के विधायकों को खरीदने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जवाब दिया है।  मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है, ''मुझे लगता है खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे। वो तोड़-फोड़, जुगाड़, जोड़-तोड़ करने में सबसे ज्यादा माहिर हैं, अब वो उल्टे आरोप लगा रहे हैं। तो मध्यप्रदेश के हालात पर 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कह सकते हैं'। दिग्विजय सिंह ने अपने ताजा बयान में कहा है कि हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है, हम सब एक हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज भोपाल में प्रेस से बात करेंगे। 

दिग्विजय सिंह के विधायकों को खरीदने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी: मुझे लगता है खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे।वो तोड़-फोड़,जुगाड़,जोड़-तोड़ करने में सबसे ज्यादा माहिर हैं,अब वो उल्टे आरोप लगा रहे हैं। तो मध्यप्रदेश के हालात पर 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कह सकते हैं'। pic.twitter.com/LzygKmBoCa— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2020

मंगलवार (3 मार्च) की देर रात कांग्रेस गठबंधन के 8 विधायक मानेसर के होटल पहुंचे।  कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने उनके इन विधायकों को होटल में बंधक बना रखा है। होटल पहुंचे चार विधायक वे हैं, जो कमलनाथ सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं। जबकि इनमें से एक कांग्रेस विधायक हैं जो कि दिग्विजय खेमे के बताए जा रहे हैं।

कांग्रेस के जीतू पटवारी ने कहा है, ''मोदी जी ने अलग तरह की राजनीति की बात की थी ये है उनकी अलग तरह की राजनीति 65,50,35 करोड़ की विधायकों से बात हुई। इतना पैसा कहां से आया। रात को हम होटल गए, मारपीट की गई विधायकों के साथ, एक विधायक को नरोत्तम मिश्रा उठाकर ले गए। शिवराज सिंह इसके मास्टरमाइंड हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया था कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है और इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उनकी टिप्पणी वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इन आरोपों के एक दिन बाद आई थी कि बीजेपी नेता प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों को भारी धनराशि देने की पेशकश कर रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। हालांकि, कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी नेताओं के धनराशि देने के प्रस्ताव की जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई है। दिग्विजय ने आरोप लगाए थे कि उनकी पार्टी के विधायकों को बीजेपी चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली ले जा रही है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस का आंतरिक कलह बताया है। 

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीमध्य प्रदेशकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए