लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी ने पोते का नाम रखा  'पृथ्वी आकाश अंबानी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2020 15:46 IST

अंबानी परिवार ने नन्हे मेहमान का जोरदार स्वागत करते हुए उसका नामकरण भी कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देआकाश और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च 2019 को बड़ी धूमधाम से हुई थी.श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं.‘‘नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी है.’’

मुंबईः देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन और रिलायन्स इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के घर पर इन दिनों खुशियों का माहौल है.

उनके बेटे आकाश और बहू श्लोका माता-पिता बन गए हैं. 10 दिसंबर को उनके बेटा हुआ है. मुकेश और नीता अंबानी अब दादा-दादी बन चुके हैं. अंबानी परिवार ने नन्हे मेहमान का जोरदार स्वागत करते हुए उसका नामकरण भी कर दिया है.

आकाश और श्लोका के बेटे का नाम 'पृथ्वी आकाश अंबानी' रखा है, जिसकी आधिकारिक घोषणा हाल ही में कर दी गई है. बता दें कि आकाश और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च 2019 को बड़ी धूमधाम से हुई थी. श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं.

मुकेश अंबानी (63) और उनकी पत्नी नीता के तीन बच्चे हैं- जुड़वां बच्चे आकाश और ईशा, दोनों 29 साल के और 25 वर्षीय अनंत. अंबानी परिवार विदेश में काफी समय बिताने के बाद पिछले महीने दिवाली से ठीक पहले मुंबई लौटा था.

बयान में कहा गया, ‘‘नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी है.’’ बयान के मुताबिक, ‘‘नए शिशु के आगमन से मेहता और अंबानी परिवारों को बहुत खुशी मिली है और मां तथा बेटा दोनों स्वस्थ हैं.’’ 

टॅग्स :रिलायंसमुकेश अंबानीनीता अंबानीआकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप