लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की दिसंबर में शादी, बिजनेसमैन आनंद ने ऐसे किया था प्रपोज

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 7, 2018 05:29 IST

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा 26 साल की हैं। वो फिलहाल रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की बोर्ड मेंबर हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 7 मईः बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की चर्चाएं जोरों पर थीं कि इसी बीच देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी बेटी ईशा भी सात फेरों में बंधने जा रही हैं। खबर है कि वह दिसंबर में बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी करने जा रही हैं। वहीं, रविवार देर शाम को मुकेश अंबानी का परिवार ईशा अंबानी के होने वाले पति आनंद पीरामल के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचा। इस दौरान मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी, आनंद पीरामल एक साथ दर्शन के लिए पहुंचे। 

पीरामल ग्रुप के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर हैं आंनन्द

खबरों की माने तो अंबानी और पीरामल परिवार पिछले चार दशकों से एक-दूसरे को जानते है। दोनों ही परिवारों के बीच अच्छे संबंध हैं। आनंद ने दोनों ही परिवार की मौजदूगी में ईशा को महाबलेश्वर मंदिर में प्रोपज किया था। प्रोपजल के बाद दोनों ही परिवार के सदस्यों ने साथ में लंच किया और इस रिश्ते पर मुहर लगा दी। 32 साल के आनंद पीरामल पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे हैं। इसके साथ ही वो पीरामल ग्रुप के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं। 

पीरामल स्वास्थ्य में होता 40000 मरीजों का इलाज

आनंद ने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। आनंद ने ग्रेजुएशन के बाद दो स्टार्ट अप्स पीरामल रियल्टी और पीरामल स्वास्थ्य की शुरूआत की थी। पीरामल स्वास्थ्य के जरिए हर दिन 40 हजार मरीजों का इलाज होता है।

ईशा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की हैं बोर्ड मेंबर

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा 26 साल की हैं। वो फिलहाल रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की बोर्ड मेंबर हैं। ईशा की पढ़ाई की बात की जाए, तो उन्होंने मशहूर येल यूनिवर्सिटी से साइकॉलोजी और साउथ एशियन स्टडीज में ग्रेजुएश किया है। ईशा इसी साल जून में स्टैण्डफोर्ड के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम में अपना मास्टर्स पूरा कर लेंगी।

बॉवीवुड में ऐसे मार रहीं एंट्री

ईशा अंबानी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि ईशा, अक्षय कुमार की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। वह फिल्म में एक्टिंग करती नजर नहीं आएंगी, बल्कि वह अक्षय की फिल्म 'केसरी' को प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्ममेकर करण जौहर के साथ मिलकर ईशा इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में अक्षय मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

आकाश कर रहे श्लोका से शादी

बता दें कि 24 मार्च को गोवा के ताज एग्जोटिका रिजॉर्ट एंड स्पा में मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश और श्लोका मेहता की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी। श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं।

टॅग्स :मुकेश अंबानीवेडिंगसोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

क्रिकेटVIDEO: मसूरी में कुलदीप यादव की शादी का जश्न, रैना-चहल समेत कई सितारे पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर