लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की बढ़ाई गई सुरक्षा, टैक्सी ड्राइवर से पुलिस को मिली इनपुट, दो लोग पूछ रहे थे पता

By विनीत कुमार | Updated: November 9, 2021 08:39 IST

मुंबई एक कैब ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी है कि दो लोग मुकेश अंबानी के घर के लोकेशन आदि के बारे में उससे पूछताछ कर रहे थे। उनके हाथ में एक बड़ा बैग था।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' की सुरक्षा बढ़ाई गई, मुंबई पुलिस ने सोमवार को दी जानकारी।पुलिस के अनुसार एक टैक्सी ड्राइवर ने सूचना दी थी कि दो लोग एंटीलिया के लोकेशन के बारे में पूछताछ कर रहे थे।टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को ये भी बताया कि उनके हाथ में एक बड़ा बैग था।

मुंबई: देश के सबसे अमीर शख्स और उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस को एक कैब ड्राइवर से मिली सूचना के बाद ये सुरक्षा बढ़ाई गई है। कैब ड्राइवर ने दरअसल पुलिस को सूचना दी थी कि दो लोग मुकेश अंबानी के घर के लोकेशन आदि के बारे में उससे पूछताछ कर रहे थे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस इलाके के आसपास की सीसीटीवी भी खंगाल रही है। पुलिस की ओर से सोमवार को ये जानकारी दी गई। इससे पहले इसी साल एंटीलिया के पास एक गाड़ी से विस्फोटक बरामद होने का मामला भी सामने आया था।

पुलिस ने सोमवार को मीडिया को बताया, 'हमें एक टैक्सी ड्राइवर का फोन आया कि दो लोग उससे मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की लोकेशन पूछ रहे थे।'

पुलिस के मुताबिक, 'दोनों शख्स पता पूछ रहे थे और उनके हाथ में एक बड़ा बैग था। इसके बाद टैक्सी ड्राइवर ने तत्काल इस बारे में पुलिस को सूचना दी।' पुलिस ने बताया कि ड्राइवर के बयान को रिकॉर्ड किया जा रहा है और स्थिति पर सीनियर अधिकारियों की नजर है।

मुकेश अंबानी के घर के पास फरवरी में हुई थी सुरक्षा चूक

इसी साल फरवरी में एंटीलिया से कुछ मीटर की दूरी पर एक स्कॉरपियों गाड़ी में विस्फोटक मिले थे। गाड़ी में जिलेटिन की 20 छड़ें रखी थी। साथ ही मुकेश और नीता अंबानी के नाम एक चिट्ठी भी थी। बाद में ये बात सामने आई कि गाड़ी चोरी की गई थी। वहीं, जिसकी ये गाड़ी थी, उसकी भी हत्या हो गई थी।

इन मामलों में जांच अभी भी जारी है। इसमें एक पुलिस अधिकारी सचिन वाझे का भी नाम सामने आया था। सचिन वाझे पर मुकेश अंबानी के घर के बाहर पाई गई गाड़ी के मालिक मनसुख हिरेन की हत्या कराने का भी आरोप है।

एनआईए मामले की जांच कर रही है और ये बात भी सामने आई थी कि सचिन वाझे ने ही वह गाड़ी एंटीलिया के पास पार्क की थी।

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार दुनिया के सबसे शानदार घरों में से एक में रहते हैं। एंटीलिया 27 मंजिला घर है। ये बिल्डिंग 400,000 वर्ग फुट में है और दक्षिण मुंबई के पॉश कंबाला हिल क्षेत्र में है।

टॅग्स :मुकेश अंबानीमुंबईमुंबई पुलिसSachin Wajeएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'