लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी दादा बने, आकाश और श्लोका के घर गूंजी किलकारियां, बेटे का जन्म

By विनीत कुमार | Updated: December 10, 2020 15:28 IST

मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने बेटे को जन्म दिया है। अबांनी परिवार की ओर से इस बारे में बयान जारी कर बताया गया कि बच्चे का जन्म गुरुवार सुबह हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देआकाश अंबानी और श्लोका के घर आया नन्हा मेहमान, गुरुवार सुबह 11 बजे श्लोका ने दिया बेटे को जन्म पिछले साल मार्च में हुई थी मुकेश और नीता अंबानी के बड़े आकाश की धूमधाम से शादी

भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे मुंबई में बेटे को जन्म दिया। अंबानी परिवार के एक प्रवक्ता की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। 

प्रवक्ता की ओर से बयान जारी कर बताया गया, 'नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर बहुत खुश हैं। वे धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के परपोते का स्वागत करते हैं। श्लोका और आकाश अंबानी आज माता-पिता बन गए है। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। मां और बेटे दोनों ठीक हैं। नए मेहमान के आगमन ने मेहता और अंबानी परिवार में खुशियों की नई सौगात ला दी है।' 

बता दें कि आकाश दरअसल मुकेश और नीता अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं। पिछले ही साल 9 मार्च, 2019 को वे श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। श्लोक दरअसल मोना और रसेल मेहता की बेटी हैं।

आकाश और श्लोका स्कूल के दिनों से दोस्त रहे हैं। दोनों की स्कूल की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। बाद में श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी। श्लोका सोशल वर्कर भी हैं।

श्लोका और आकाश की शादी काफी धूमधाम से पिछले साल हुई थी। इसमें देश-विदेश के नामी शख्स शामिल हुए थे। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर संयुक्त राष्ट्र के पूर्व सचिव बान की मून, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर ने शादी समारोह में हिस्सा लिया था।

इसके अलावा गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला और कई बड़े राजनेता भी इस शादी का हिस्सा बने थे।

बताते चलें कि मुकेश अंबानी (63) और उनकी पत्नी नीता के तीन बच्चे हैं- जुड़वां बच्चे आकाश और ईशा, दोनों 29 साल के हैं और 25 वर्षीय अनंत। अंबानी परिवार विदेश में काफी समय बिताने के बाद पिछले महीने दिवाली से ठीक पहले मुंबई लौटा था। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीनीता अंबानीआकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील