लाइव न्यूज़ :

'मुगलों ने इतने हिंदुओं को मारा, मंदिर तोड़े, उनके द्वारा बनाए गए सभी स्थानों के नाम बदले जाएं', मुगल गार्डन का नाम बदले जाने पर बोले सुवेंदु अधिकारी

By रुस्तम राणा | Updated: January 28, 2023 22:03 IST

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में बीजेपी सत्ता में आती है तो हम एक सप्ताह के भीतर सभी ब्रिटिश और मुगल नामों को हटा देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा- अगर बंगाल में बीजेपी सत्ता में आती है तो हम एक सप्ताह के भीतर सभी ब्रिटिश और मुगल नामों को हटा देंगेबीजेपी नेता ने कहा- मुगलों के नाम वाले सभी स्थानों की पहचान की जाए और उनका नाम बदला जाए

कोलकाता: मुगल गार्डन का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' करने पर पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुगलों द्वारा बनाए गए सभी चीजों के नाम बदलने की बात कही है। शनिवार को अधिकारी ने कहा कि उन्होंने (मुगलों ने) इतने हिंदुओं को मारा, मंदिरों को तोड़ा। उनके नाम वाले सभी स्थानों की पहचान की जाए और उनका नाम बदला जाए। अगर बंगाल में बीजेपी सत्ता में आती है तो हम एक सप्ताह के भीतर सभी ब्रिटिश और मुगल नामों को हटा देंगे।

वहीं त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा में टीएमसी की स्थिति गोवा से भी खराब होगी। वहां टीएमसी के जितने भी उम्मीदवार होंगे, उन सभी की जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वहां लड़ाई केवल भाजपा और CPM-कांग्रेस गठबंधन के बीच रहेगी। 

आपको बता दें कि शनिवार को मुगल गार्डन का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' किया गया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय सिंह ने बताया, राष्ट्रपति जी ने निर्णय लिया है कि यहां (राष्ट्रपति भवन) जो गार्डन हैं, उनकी पहचान अब अमृत उद्यान के रूप में होगी। वहीं इस पर केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी ने कहा कि देश के लिए बहुत प्रसन्नता का विषय है कि राष्ट्रपति भवन के बगीचे का नाम मुगल गार्डन से बदलकर अमृत उद्यान हो गया है। आप सोचेंगे की नाम में क्या रखा है मगर नाम में बहुत कुछ रखा है, खासतौर पर तब, जब देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा हो।

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीपश्चिम बंगालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा