लाइव न्यूज़ :

"एमएसपी 'मोदी सेलिंग प्राइस'नहीं है":, किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2024 15:50 IST

मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश ने कहा, एमएसपी 'मोदी सेलिंग प्राइस' नहीं है, यह 'न्यूनतम समर्थन मूल्य' है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा, एमएसपी का मतलब 'मोदी सेलिंग प्राइस' नहीं है, बल्कि 'मिनिमम सपोर्ट प्राइस' हैजयराम रमेश ने कहा, खड़गे और राहुल गांधी सरकार बनने पर एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने का ऐलान कर चुके हैं

नई दिल्ली: न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत अन्य मागों को लेकर एक बार फिर से किसान संगठन सड़कों पर आंदोलनरत हैं। इस बीच शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने किसान मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि एमएसपी का मतलब 'मोदी सेलिंग प्राइस' नहीं है, बल्कि 'मिनिमम सपोर्ट प्राइस' है।  मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश ने कहा, "हम पश्चिमी यूपी में हैं और किसानों के मुद्दे यहां एक विशेष स्थान रखते हैं। हमारी पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की पहली गारंटी की घोषणा की है कि अगर हमारा गठबंधन (इंडिया) सत्ता में आता है तो किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा, एमएसपी 'मोदी सेलिंग प्राइस' नहीं है, यह 'न्यूनतम समर्थन मूल्य' है।'' इस दौरान जयराम रमेश ने यूपी में हुए कथित पेपर लीक मामले में बात करते हुए , 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में पेपर लीक का जो मुद्दा राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी ने उठाया था, उसका असर देखने को मिल गया है। परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।  सभी को न्याय दिलाने के लिए यात्रा जारी है।  

टॅग्स :कांग्रेसJairam Rameshनरेंद्र मोदीकिसान आंदोलनMSP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?