लाइव न्यूज़ :

MSBSHSE Maharashtra Board Result 2018: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं/SSC व 12वीं/HSC के रिजल्ट की तारीख तय, ऐसे करें चेक 

By धीरज पाल | Updated: May 16, 2018 20:14 IST

हर साल महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) राज्य की 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) फरवरी से अप्रैल के बीच में परीक्षाएं भी आयोजित कराता है।रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Open in App

महाराष्ट्र, 16 मई: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) राज्य की 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) के कक्षाओं के पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है और हर साल फरवरी से अप्रैल के बीच में परीक्षाएं भी आयोजित कराता है। महाराष्ट्र बोर्ड के सूत्रों की मानें तो बोर्ड के   10वीं (SSC/ Maharashtra Board Class 10th 2018) और 12वीं (HSC/Maharashtra Board Class 12th 2018) के रिजल्ट का कार्य करीब-करीब पूरा कर लिया है। ताजा खबरों के मुताबिक बोर्ड के 12वीं (MSBSHSE HSC Result 2018)के साइंस, कॉमर्स और आर्ट के विषयों के रिजल्ट 26 मई को जारी किया जा सकता है। वहीं, बोर्ड के कक्षा 10वीं (MSBSHSE SSC Result 2018) के रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि एमएसबीएसएसएसई बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

लाखों छात्रों ने दिए एग्जाम 

गौरतलब है कि इस साल महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र बोर्ड के कक्षा 10वीं (Maharashtra Board SSC Result) की परीक्षा 1 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित कराई। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं (Maharashtra Board HSC Result) की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हुई और 20 मार्च तक चलीं। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा में लगभग 17.03 लाख छात्र एग्जाम में शामिल हुए। जबिक 12वीं कक्षा में लगभग 14 लाख से अधिक छात्रों ने एग्जाम में शामिल हुए। साल 2017 में महाराष्ट्र बोर्ड  10वीं का रिजल्ट 13 जून में घोषित किया गया था। 

इन आसान स्टेप्स से देखें  Maharashtra Board Result 2018 के रिजल्ट ऐसे करें चेक 

- महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट  mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर जाएं।- होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। - बोर्ड के 10वीं  के छात्र (MH SSC Result 2018) लिंक पर क्लिक करें। 12वीं  के लिए (MH HSC Result 2018) लिंक पर क्लिक करें।- अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें।- सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट पेज पर आ जाएगा।   

महाराष्ट्र बोर्ड के बारे में 

महाराष्ट्र माध्यमिक बोर्ड अधिनियम 1965 के तहत महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) का गठन किया गया। बोर्ड का सबसे प्रमुख कार्य महाराष्ट्र एसएससी (कक्षा 10) और महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) हर साल परीक्षाएं आयोजित कराता है। परीक्षाएं इस साल फरवरी-मार्च 2018 में आयोजित की गई थी। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्समहाएचएसएससीबोर्ड.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर