लाइव न्यूज़ :

एमपी के कांग्रेस विधायक ने केस दर्ज होने के बाद मांगी माफी, पीएम मोदी के लिए कहे थे अपशब्द, जानें पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: July 4, 2023 13:57 IST

कांग्रेस विधायक भार्गव पर एक जुलाई को एक टीवी चैनल की बहस के दौरान पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक ने महिलाओं की मौजूदगी में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस विधायक ने सफाई मे कहा कि मेरी जुबान फिसल गई थी।

विदिशाः मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के खिसाफ एक टीवी डिबेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर विदिशा में एफआईआर दर्ज हुई है। कांग्रेस विधायक ने इस बीच अपने कहे को लेकर माफी मांगी है।

पुलिस ने कहा कि कांग्रेस विधायक भार्गव पर एक जुलाई को एक टीवी चैनल की बहस के दौरान पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। दरअसल डिबेट में जब भाजपा समर्थक ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे तो शशांक भार्गव ने पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

इन आरोपों के साथ भाजपा के पदाधिकारी पंकज पांडे ने भार्गव के खिलाफ शिकायत की जिसके बाद विधायक पर आईपीसी की धारा 294(अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज हुआ। पांडे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक ने महिलाओं की मौजूदगी में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

वहीं केस दर्ज होने और मामले के तुल पकड़ने के बाद कांग्रेस विधायक ने सफाई मे कहा कि मेरी जुबान फिसल गई थी। एएनआई से बात करते हुए कहा पीएम मोदी का गाली देने का सवाल ही नहीं है वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। कुछ चर्चा चल रही थी जिसमें मेरी जुबान फिसल गई। अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।  कांग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपा नेता इस मामले को ज्यादा भड़का रहे हैं।

टॅग्स :Madhya PradeshNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी