लाइव न्यूज़ :

MP: ढाया गया BJP विधायक संजय पाठक का रिसॉर्ट तो साधा निशाना, कहा- मेरी हत्या का बहुत बड़ा षड्यंत्र है, सब उसी के लिए हो रहा है

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 7, 2020 15:51 IST

मध्‍य प्रदेश में 220 विधायक हैं और बहुमत का आंकड़ा 110 है। ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी के 8 विधायक इस्‍तीफा देते हैं तो उसकी संख्‍या घटकर 106 हो जाएगी। बीजेपी के पास अभी 107 विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ये सरकार कुचलने वाली मानसिकता पर चल रही है और चाहती है कि लोकतंत्र को कुचला जाए।मध्य प्रदेश में भूमि अतिक्रमण के लिए नोटिस दिए जाने के बाद बीजेपी विधायक संजय पाठक रिसॉर्ट तोड़ा गया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में भूमि अतिक्रमण के लिए नोटिस दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक संजय पाठक के बांधवगढ़ में स्थित रिसॉर्ट को प्रशासन ने ढाह दिया। इस पर संजय पाठक का कहना है कि कमलनाथ की सरकार का ये कदम बदले की भावना से प्रेरित है। बीजेपी विधायक संजय पाठक ने कहा, ये सोची समझी साजिश के तहत किया गया है 11 रिसॉर्ट को नोटिस दिया जाता है और सिर्फ मेरे रिसॉर्ट के ऊपर कार्रवाई की जाती है। इसके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। मेरी हत्या का बहुत बड़ा षड्यंत्र है। अंतिम सांस तक बीजेपी नहीं छोडूंगा। 

मध्यप्रदेश की राजनीतिक हालात पर बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा ने कहा, भुक्तभोगी सब बातों को झूठ बता रहे हैं, जो हर बात झूठ ही बोलते हैं वो विधायकों को कभी हॉर्स बना देते हैं, कभी बंदर बना देते हैं, कहते हैं 'हॉर्स ट्रेडिंग'। विधायक कहते हैं हमें कौन खरीद सकता है! 

बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ये सरकार कुचलने वाली मानसिकता पर चल रही है और चाहती है कि लोकतंत्र को कुचला जाए। वही कार्रवाई संजय पाठक पर की, वही बाकी के विधायकों को नोटिस देना और हम इस कुचलने वाली मानसिकता को कुचल देंगे, ये मानसिकता हमारी है।

कांग्रेस में शामिल होने की अफवाहों को संजय पाठक ने बताया था गलत

कांग्रेस में शामिल होने और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनके आवास पर मिलने की अफवाहों को बीजेपी के विधायक संजय पाठक ने गलत बताया है। अफवाहों को खारिज करते हुए बीजेपी विधायक संजय पाठक ने कहा, ''मैं बीजेपी में था, मैं बीजेपी में हूं और हमेशा बीजेपी में रहूंगा।'' बीजेपी विधायक संजय पाठक ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ''मुझे लग रहा है कि अगर मैं कांग्रेस ज्वाइन नहीं करता हूं तो ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। कल रात मेरे अपहरण का प्रयास हुआ। ये ज्यादा से ज्यादा मेरा सिर कलम कर सकते हैं तो कर दें।'' राज्य में पिछले एक महीने से कांग्रेस और बीजेपी विधायकों को तोड़ने की साजिश में लगे हैं। दोनों पार्टियां विधायकों को तोड़ने का एक-दूसरे पर आरोप लगा रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी