लाइव न्यूज़ :

स्वयंभू गौरक्षकों ने दो लोगों की डंडे से पिटाई की, महिला को उसी के साथियों से पिटवाया

By भाषा | Updated: May 25, 2019 17:39 IST

वीडियो वायरल होने के बाद पांच गौरक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने सभी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Open in App

मध्य प्रदेश के सिवनी में स्वयंभू गौरक्षकों ने गोमांस ले जाने के संदेह में दो लोगों की कथित रूप से डंडे से पिटाई कर दी और एक महिला को उसके साथियों से ही चप्पल से पिटवाया। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गोमांस ढोने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्वयंभू गौरक्षकों ने पूरी घटना का वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर डाला। घटना 22 मई की सुबह मंडला रोड स्थित डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र की है और इसका वीडियो 23 मई को वायरल हुआ।

वीडियो वायरल होने के बाद पांच गौरक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने सभी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कथित रूप से गौमांस ले जाने के आरोप में तीनों पीड़ितों पर भी मामला दर्ज किया है और उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने उन्हें भी 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए सिवनी पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने शनिवार को यहां ‘भाषा’ को बताया, ‘‘वायरल वीडियो में मारपीट कर रहे पांच गौरक्षकों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डूंडासिवनी थाना पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।’’

शाक्यवार ने बताया कि गोमांस ले जाने के आरोप में पकड़े गए दिलीप मालवीय (24), अंजुम उर्फ समा अंसारी (33) एवं तौशीफ खान (20) को 22 मई को गिरफ्तार कर उसी दिन अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। शाक्यवार ने बताया कि इन तीनों आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटर एवं आटोरिक्शा में रखा 140 किलोग्राम गोमांस भी जब्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन तीनों पर मध्यप्रदेश गोवंश अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शाक्यवार ने बताया कि कथित तौर पर गोमांस ले जाने वालों से मारपीट करने की घटना में शामिल शुभम बघेल (25), योगेश उइके (19), दीपेश नामदेव ((31), रोहित यादव (22) एवं श्यामलाल डहेरिया (43) को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वायरल वीडियो में एक महिला सहित तीन लोगों की पिटाई की जा रही है और गौरक्षक उनसे धार्मिक नारा लगवाते हुए दिख रहे हैं। शाक्यवार ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशगायक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos