लाइव न्यूज़ :

सांसद पप्पू यादव ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया आतंकियों से फंडिंग लेने का आरोप, कहा- राघव चड्ढा के पास 100 से ज्यादा बार कॉल आते हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2025 17:33 IST

पप्पू यादव ने कहा कि कनाडा के एक आतंकवादी 124 करोड़ रुपये पंजाब को अशांत करने के लिए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को दिया।

Open in App

पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव और आम आदमी पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी आतंकियों की फंडिंग से चलती है। पंजाब और दिल्ली की सरकार पूरी तरह नशे में लिप्त है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की बॉर्डर से पंजाब तक पूरी युवा पीढ़ी नशे की आदि हो चुकी है। 

पप्पू यादव ने कहा कि कनाडा के एक आतंकवादी 124 करोड़ रुपये पंजाब को अशांत करने के लिए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को दिया। आम आदमी पार्टी कनाडा के आतंकवादियों के सहयोग से ही बनी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के पास 100 से ज्यादा बार आतंकवादियों की कॉल आते हैं। 

उन्होंने कहा, दिल्ली की जनता के सपनों पर अरविंद केजरीवाल ने प्रहार किया है। दिल्ली को पेरिस बनाने का सपना अधूरा छूट गया, मोहल्ला क्लीनिक खत्म हो गई, स्कूल की जर्जर स्थिति है और लोग आम आदमी पार्टी से उब चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के दिल में कांग्रेस पार्टी रची बसी है और शीला दीक्षित के सरकार के कार्यों को याद कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर मजबूती के साथ चुनाव लड़े तो जीत सुनिश्चित है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025पप्पू यादवराघव चड्ढाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'चीन में 1 दिन में पुल बन जाता है' पप्पू यादव का सरकार पर तंज

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र