लाइव न्यूज़ :

एमपी में सुखोई 30 और मिराज 2000 विमान हादसे में एक पायलट की मौत, दोनों एयरक्राफ्ट के बीच हवा में हुई थी जबरदस्त टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2023 14:57 IST

भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा,  दोनों विमान नियमित परिचालन उड़ान प्रशिक्षण अभियान पर थे। वायुसेना ने कहा, ‘‘इन विमानों के तीन पायलट में से एक पायलट को घातक चोटें आईं।

Open in App
ठळक मुद्देसुखोई-30 एमकेआई विमान के दो पायलट विमान से सुरक्षित हैं। मिराज-2000 के पायलट की मौत हो गई।दोनों विमान नियमित परिचालन उड़ान प्रशिक्षण अभियान पर थे।

 नयी दिल्लीः मध्य प्रदेश के मुरैना में दो लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत हो गई है। भारतीय वायुसेना एक सुखोई और एक मिराज-2000 शनिवार को एक नियमित प्रशिक्षण अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दुर्घटना के शिकार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि सुखोई-30 एमकेआई विमान के दो पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन मिराज-2000 के पायलट की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा,  दोनों विमान नियमित परिचालन उड़ान प्रशिक्षण अभियान पर थे। वायुसेना ने कहा, ‘‘इन विमानों के तीन पायलट में से एक पायलट को घातक चोटें आईं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दे दिया गया है।’’

कैसे हुआ हादसा?

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, सुखोई और मिराज 2000 के बीच हवा में संभावित टक्कर तब हुई जब वे बहुत तेज गति से नकली लड़ाकू मिशन उड़ा रहे थे। अधिक जानकारी कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में सामने आएगी। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने वायुसेना के दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दी। सूत्रों ने कहा कि राजनाथ घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :विमान दुर्घटनाSukhoiमिराज 2000
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?