लाइव न्यूज़ :

राहुल 7 बार जमानत ले चुके हैं, 3 बार कोर्ट में माफी मांगी है, एमपी के मंत्री ने कहा- अगर जेल जाने से डरते नहीं फिर जमानत क्यों ली?

By अनिल शर्मा | Updated: March 24, 2023 15:57 IST

 केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनरोत्तम मिश्रा ने कहा, वे कहते हैं कि अपराधी नहीं हैं। हम कहते हैं अपराधी हैं, लेकिन 7 जमानत पर तो हैं।एमपी के मंत्री ने कहा, 7 बार राहुल जमानत पर क्यों हैं, ये बताएं? तीन बार अदालतों से माफी क्यों मांगी?

भोपालः मोदी सरनेम मामले में दोषी ठहराए जाने और सजा के ऐलान पर मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर राहुल गांधी जेल जाने से डरते नहीं हैं फिर जमानत क्यों ली? गौरतलब है कि गुरुवार गुजरात की एक अदालत ने 'मोदी सरनेम' वाले बयान से जुड़े मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2-वर्ष जेल की सजा सुनाई। हालांकि कुछ ही देर में उन्हें जमानत मिल गई।

मीडिया से बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कइयों कांग्रेसियों के ट्वीट मैंने देखी। वे कहते हैं कि अपराधी नहीं हैं। हम कहते हैं अपराधी हैं, लेकिन 7 जमानत पर तो हैं। 7 बार जमानत पर क्यों हैं, ये बताएं? तीन बार अदालतों से माफी क्यों मांगी?

बकौल एमपी मंत्री- अगर सत्य बोलते हैं तो माफी क्यों मांगते हैं। मूल प्रश्न ये हैं। उन्होंने लिखा कि जेल जाने से डरते नहीं हैं तो फिर जमानत क्यों ली? ये भी बताना चाहिए। इधर जमानत ले रहे हैं और कहते हैं कि जेल जाने से डरते नहीं हैं।  नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि विदेश में जाकर देश के खिलाफ बोलने की आदत और देश में रहकर देश के लोगों को बदनाम करने की आदत जिन लोगों को होती है, उन लोगों को बाद में ऐसे निर्णय आ जाते हैं।

 गौरतलब है कि केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा।

अधिसूचना में कहा गया है कि उन्हें (राहुल गांधी) संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है। सूरत की एक अदालत ने ‘‘मोदी उपनाम’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें गुरुवार को दोषी ठहराया तथा दो साल कारावास की सजा सुनाई थी।

टॅग्स :Narottam MishraRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो