लाइव न्यूज़ :

मप्र : खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मोटरसाइकिल, दो लोगों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:02 IST

Open in App

भिण्ड (मध्य प्रदेश), 24 नवंबर जिले में एक बाइक के सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से दोपहिया पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

मेहगांव थाना प्रभारी डी. बी. एस. तोमर ने बुधवार को बताया कि यह हादसा मंगलवार रात करीब 11:30 बजे गिंगरखीग गांव के पास हुआ।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान जीतेंद्र तिवारी (28) और उसके चचेरे भाई अखिलेश तिवारी (25) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में उनके साथ आ रहा एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तोमर ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ये लोग मालनपुर में शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर भिण्ड आ रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

क्रिकेट16 गेंद… और तूफान! हार्दिक पांड्या ने SA के खिलाफ मचा दिया कोहराम

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटIND vs SA, 5th T20I: तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाई 6वीं फिफ्टी, 42 गेंदों में खेली 73 रनों की पारी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच

भारतNagpur Solar Plant: पानी की टंकी गिरने से 6 लोगों की मौत