लाइव न्यूज़ :

MP Elections 2023: कांग्रेस के दो नेता अपने बेटों को सेट और मध्य प्रदेश को अपसेट करने में लगे हैं : पीएम मोदी

By संजय परोहा | Updated: November 5, 2023 21:35 IST

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मध्य प्रदेश को सुशासन व विकास की निरंतरता चाहिए, इसलिए मध्य प्रदेश कह रहा है कि भाजपा है तो भरोसा, विकास और बेहतर भविष्य है। एमपी के मन में मोदी है, मोदी के मन में एमपी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के सिवनी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित कियाउन्होंने कहा कि कांग्रेस दो बड़े नेता अपने बेटों को सेट और मध्यप्रदेश को अपसेट करने में लगे हैपीएम ने कहा, यहां पर कांग्रेस के नेता इसलिए लड़ रहे है कि आगे किसका बेटा कांग्रेस का मुखिया बनेगा

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दो बड़े नेता अपने बेटों को सेट और मध्यप्रदेश को अपसेट करने में लगे है, जिनको अपने बेटा-बेटी की चिंता है वे आपके लिए क्या सोचेगें। यहां पर कांग्रेस के नेता इसलिए लड़ रहे है कि आगे किसका बेटा कांग्रेस का मुखिया बनेगा।

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मध्य प्रदेश को सुशासन व विकास की निरंतरता चाहिए, इसलिए मध्य प्रदेश कह रहा है कि भाजपा है तो भरोसा, विकास और बेहतर भविष्य है। एमपी के मन में मोदी है, मोदी के मन में एमपी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का न तो अपना भविष्य है, न ही युवाओं के लिए रोडमैप. कांग्रेस नेता आज भी दादा-दादी, नाना-नानी ने क्या किया, इस पर वोट मांगते हैं।

उन्होंने कहा, कांग्रेस के लिए अपने एक परिवार से बड़ा कोई और नहीं। जहां कांग्रेस सरकार में रहती है, वहां योजनाएं, रास्ते, गलियां, सबकुछ उसी परिवार के नाम कर देती है। घोषणा-पत्र में भी सिर्फ यही एक परिवार दिखता है। कांग्रेस का नारा रहा है गरीब की जेब साफ, काम हाफ से भी हाफ यानी कांग्रेस विकास का काम नहीं करती लेकिन नागरिकों की जेब जरूर साफ कर देती है। 

उन्होंने कहा, 5 साल पहले भी इनके नेता कहते थे कि 10 दिन में किसान का कर्ज माफ करेंगे। 10 दिन तो छोडि़ए डेढ़ साल का समय इनको मिला, ये किसान का कर्ज नहीं माफ कर पाए।

पांच साल के लिए राशन फ्री-

पीएम मोदी ने कहा कि एमपी के मन में मोदी क्यों है, इसका उदाहरण पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना है. मैं गरीबी से निकला हूं, गरीबी क्या होती है ये मुझे किताबों में नही पढ़ना पड़ता है, इसलिए आपके बेटे ने, आपके भाई ने एक बहुत बड़ा निर्णय मन में पक्का कर लिया है। दिसंबर में जब प्रधानमंत्री अन्न योजना पूरी होगी। इसके बाद आने वाले 5 वर्षों के लिए मुफ्त राशन की गारंटी देंगे हम।

कांग्रेस नेता आदिवासियों के बीच झूठ फैलाने की फैक्टरी खोल रहे-

उन्होंने कहा कि आजकल एक कांग्रेस नेता आदिवासियों के बीच जाकर झूठ फैलाने की फैक्टरी खोल रहे हैं। कांग्रेस वालों के मुंह में आदिवासी शब्द शोभा नहीं देता। कांग्रेस ने 5 दशक दिल्ली में राज किया. कभी आदिवासी कल्याण का ध्यान नहीं आया। अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा सरकार में आदिवासियों के विकास के लिए पहली बार मंत्रालय बनाया गया।

भाजपा सरकार और घोटालेबाज कांग्रेस में बड़ा अंतर है-

पीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और घोटालेबाज कांग्रेस में बड़ा अंतर है। 2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था। अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते, गरीब के हक का पैसा जो हमने बचाया है वो अब गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है।  

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार