लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में राफेल को लेकर बरसे राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने HAL से छीन अंबानी को दिया कॉन्ट्रैक्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 27, 2018 13:53 IST

Rahul Gandhi Addresses Rally in Chitrakoot in Hindi:कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला गुरुवार को दावा किया कि 36 राफेल विमानों के लिए ‘‘300 फीसदी ज्यादा भुगतान करने’’ पर सवाल करने वाले रक्षा मंत्रालय के अधिकारी को नरेंद्र मोदी सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया।

Open in App

इंदौर, 27 सितंबर:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीमध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को चित्रकूट गए हैं। राहुल गांधी यहां कांग्रेस की 'राम पथ गमन यात्रा' में चित्रकूट रैली करने गए थे। यहां राफेल डील पर नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा, पीएम मोदी ने बदला पुराना कॉन्ट्रैक्ट, एचएएल से छीनकर अपने दोस्त को डील दी। 

राहुल गांधी ने कहा, राफेल डील में बड़ा घोटाला हुआ है और पीएम मोदी ने अंबानी को जानकर फायदा पहुंचाया है। राहुल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने देश को धोखा दिया है। जिसकी वजह देश की जनता ने पीएम मोदी पर विश्वास करना छोड़ दिया है। 

राहुल ने कहा, राफेल डील को लेकर जब मैंने फ्रांस के राष्ट्रपति से बात की तो उन्होंने कहा कि डील में कोई सीक्रेट वाली बात ही नहीं है, आपकी सरकार बताना चाहे तो वह बता सकती है। राहुल ने कहा,  536 करोड़ के जहाज को नरेन्द्र मोदी सरकार ने 1600 करोड़ में खरीदा, क्योंकि वह अपने दोस्त अंबानी को इससे फायदा देने चाहते थे। 

राहुल ने कहा, मैंने पीएम मोदी से कुछ सवाल पूछे थे, पहला कि आपने एसएएल से कॉन्ट्रैक्ट छीन कर अनिल अंबानी को क्यों दे दिया? दूसरा, आपने देश को धोखा क्यों दिया? कांग्रेस अध्यक्ष    चित्रकूट से पहले सतना के कामतानाथ मन्दिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की थी।

वहीं, कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला गुरुवार को दावा किया कि 36 राफेल विमानों के लिए ‘‘300 फीसदी ज्यादा भुगतान करने’’ पर सवाल करने वाले रक्षा मंत्रालय के अधिकारी को नरेंद्र मोदी सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया।

रणदीप सुरजेवाला ने एक अखबार की रिपोर्ट शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'मोदी सरकार ने 36 राफेल विमानों के लिए 300 फीसदी अतिरिक्त राशि का भुगतान कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने पर सवाल करने वाले व्हिसलब्लोअर संयुक्त सचिव (एयर) को छुट्टी पर भेज दिया।' उन्होंने दावा किया, 'संयुक्त सचिव की आपत्ति को दरकिनार करने वाली अधिकारी स्मिता नागराज को यूपीएससी का सदस्य बना दिया गया। मोदी सरकार को खुश करने का ईनाम मिला।' सुरजेवाला ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक 2016 में राफेल विमान समझौता होने पर इस संयुक्त सचिव ने विमानों की कीमत को लेकर सवाल किया था। यह अधिकारी विमान खरीद के लिए बातचीत करने वाली समिति का हिस्सा था।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट)

टॅग्स :राहुल गांधीमध्य प्रदेशकांग्रेसराफेल सौदानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए