लाइव न्यूज़ :

वीडियो: मध्य प्रदेश में युवती से बदसलूकी, स्कूटी पर युवक संग घूम रही थी, लोगों ने जबरन बुर्का उतरवाया

By विनीत कुमार | Updated: October 17, 2021 08:45 IST

भोपाल में एक युवती के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने बीच राह उसका बुर्का उतरवा दिया। भीड़ में महिलाएं भी शामिल थीं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इस्लाम नगर इलाके की घटना है।स्कूटी पर युवक संग घूम रही थी युवती, इसी दौरान लोगों ने उन्हें रोक लिया।लड़के और लड़की की ओर से इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया, वीडियो के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। मामला भोपाल के इस्लाम नगर इलाके का है।

दरअसल, इस्लाम नगर इलाके में शनिवार (16 अक्टूबर) दोपहर को एक युवक के साथ जा रही युवती को कुछ लोगों ने रोक लिया। भीड़ में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। इसके बाद कौम को बदनाम करने की बात कहते हुए युवती का बुर्का जबरन उतरवा लिया। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की जिस स्कूटी पर युवक के साथ ही, उस पर माला चढ़ी हुई है। वहीं युवती बुर्का पहने हुई थी। इसके बाद लोगों ने इन्हें रोका। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की घबराई हुई है और रो रही है। जबकि युवक उसे सहारा देने की कोशिश कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भीड़ में शामिल कुछ महिलाएं लड़की का चेहरा देखने की भी कोशिश करती हैं और हिजाब भी खींच लेती हैं। इस मामले में लड़के और लड़की ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनडीटीवी के अनुसार इंतखेड़ी पुलिस स्टेशन के प्रभारी आरएस वर्मा ने बताया, 'दोपहर में एक युवक और लड़की इस्लाम नगर पहुंचे थे। कुछ लोगों ने उन्हें रोका और लड़की से बुर्का उतारने और अपना चेहरा दिखाने को कहा। ऐसा संदेह है कि लोगों ने ये माना कि वह युवक हिंदू था और लड़की मुस्लिम थी।'

वर्मा ने कहा, 'कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन वीडियो में दिख रहे दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्हें दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए