लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः बीजेपी के पहले वार में कांग्रेस पस्त, 65000 'साइबर योद्धाओं' के सामने बस 4000 'राजीव के सिपाही' 

By भाषा | Updated: June 18, 2018 07:59 IST

मध्य प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा एवं कांग्रेस के बीच ‘साइबर वार’ चल रहा है।

Open in App

भोपाल, 18 जून: मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सोशल मीडिया पर युवा मतदाताओं को रिझाने में जुट गयी हैं। कांग्रेस के साइबर सेल के ‘राजीव के सिपाहियों’ से मुकाबले के लिए भाजपा ने करीब 65,000 ‘साइबर योद्धा’ सोशल मीडिया में उतारे हैं। 

मध्यप्रदेश भाजपा के आईटी सेल प्रभारी शिवराज सिंह दाबी ने बताया कि पार्टी ने पिछले तीन महीने में करीब 65,000 ‘साइबर योद्धाओं’ को तैनात किया है तथा जल्द ही और 5,000 लोगों को साइबर सेल से जोड़ेगी।

वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी सेल प्रभारी धर्मेंद्र बाजपेयी ने बताया कि कांग्रेस ने तकरीबन 4,000 ‘राजीव के सिपाहियों’ की एक टीम बनाई है, ताकि भाजपा के सोशल मीडिया के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सके। इसके अलावा, पार्टी इस काम में और 5,000 लोगों को प्रशिक्षण देगी। पार्टी ने डिजिटल क्षेत्र में क्रांति लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर अपने सोशल मीडिया में काम करने वाले इन लोगों को ‘राजीव का सिपाही’ कहा है।

कमलनाथ का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- उनके DNA में ही खोट, वो केवल मुंह चलाना जानते हैं

बाजपेयी ने कहा, ‘‘हम 25 जून से प्रदेश में प्रशिक्षण सत्र शुरू करने जा रहे हैं।’’ 

दोनों दलों के मीडिया प्रभारियों ने बताया कि वे मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, ट्विटर एवं व्हाट्सऐप पर लोगों तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वे विशेष रूप से व्हाट्सएप पर जोर देंगे, क्योंकि इस पर बहुत ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेशराहुल गाँधीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है