लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव तलाक विवाद के सिलसिले में राबड़ी से मिलीं ऐश्वर्या राय की मां, घर से रोते हुए निकलीं बाहर

By स्वाति सिंह | Updated: November 19, 2018 08:30 IST

गौरतलब है कि परिवार का कोई सदस्य नहीं चाहता कि यह रिश्ता टूटे और दूसरे लोगों को परिवार पर हंसने का मौका मिले। पारिवारिक स्तर पर इस रिश्ते को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

Open in App

आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक को लेकर आए दिन नए-नए पहलू सामने आ रहे हैं।शनिवार (17 नवंबर) को ऐश्वर्या की मां पूर्णिमा राय  राबड़ी देवी से मिलने सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि वहां से वह रोते हुए बाहर निकलीं। खबरों कि मानें तो पूर्णिमा राय तेजप्रताप यादव के रुख और इनके रिश्ते को लेकर बातचीतकरने पहुंची थी। उन्होंने वहां राबड़ी देवी से लगभग एक घंटे तक बातचीत की। 

जब पूर्णिमा राय बातचीत करके घर लौटने के लिए निकलीं तो उनकी आंखों में आंसू भरे हुए थे। अपनी कार में बैठने के बाद भी वह लगातार आंसू पोछ रही थीं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेजप्रताप अभी भी अपने तलाक के अपने फैसले पर अब भी अडिग हैं। 

गौरतलब है कि परिवार का कोई सदस्य नहीं चाहता कि यह रिश्ता टूटे और दूसरे लोगों को परिवार पर हंसने का मौका मिले। पारिवारिक स्तर पर इस रिश्ते को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

बेटे की जिद से लालू परेशान

बेटे तेज प्रताप और बहू ऐश्वर्या राय के बीच तलाक के मामले को लेकर रांची रिम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव काफी परेशान हैं। लालू यादव न तो सही से खा रहे हैं और न ही रात को ठीक से सो पा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लालू की ये स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो उनकी तबीयत और बिगड  सकती है। यहां तक कि लालू अवसाद के शिकार हो सकते हैं। इससे पहले ऐश्वर्या को लेकर चल रहे पारिवारिक मामले में बातचीत करने तेज प्रताप शनिवार को रिम्स आये थे। लगभग ढाई घंटे तक हुई बातचीत के बाद पिता लालू प्रसाद यादव से मिलकर बाहर निकले तेज प्रताप तलाक के अपने फैसले पर अभी तक अडिग दिख रहे थे।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहार समाचारराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह