लाइव न्यूज़ :

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए अभिनंदन वर्धमान, पाकिस्तान में सारा अली खान टॉप पर 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2019 19:01 IST

पिछली बार आंखें मटकाने वालीं प्रिया प्रकाश वारियर का नाम था। इस साल दूसरे नंबर पर लता मंगेशकर हैं, जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: युवराज सिंह और 'सुपर 30' के आनंद कुमार हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे हैरानी की बात तो ये है कि इस बार टॉप 10 की लिस्ट में बॉलीवुड के एक भी खान को जगह नहीं मिली है।इस साल भारत में सबसे ज्यादा शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर 'कबीर सिंह' के बारे में सर्च किया गया है। 

इस बार भारत में गूगल पर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। यही वजह है कि पर्सनालिटी कैटेगरी में अभिनंदन टॉप पर हैं।

पिछली बार आंखें मटकाने वालीं प्रिया प्रकाश वारियर का नाम था। इस साल दूसरे नंबर पर लता मंगेशकर हैं, जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: युवराज सिंह और 'सुपर 30' के आनंद कुमार हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इस बार टॉप 10 की लिस्ट में बॉलीवुड के एक भी खान को जगह नहीं मिली है।

 ये रहे टॉप 10

1. अभिनंदन वर्धमान

2. लता मंगेशकर

3. युवराज सिंह

4. आनंद कुमार

5. विकी कौशल

6. ऋषभ पंत

7. रानू मंडल

8. तारा सुतारिया

9.सिद्धार्थ शुक्ला

10. कोएना मित्रा

फिल्मों में 'कबीर सिंह' बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इस साल भारत में सबसे ज्यादा शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर 'कबीर सिंह' के बारे में सर्च किया गया है। दूसरे नंबर पर 'एवेंजर्स एंडगेम' रही। तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: 'जोकर' और 'कैप्टन मार्वेल' रहे हैं।

 जहां तक गानों की बात है तो इस बार भारत में सबसे ज्यादा 'ले फोटो ले' गाना सर्च किया गया है। दूसरे नंबर पर रानू मंडल का 'तेरी मेरी कहानी' रहा। पाकिस्तान में सबसे ज्यादा खोजी गईं सारा सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान पाकिस्तान में सबसे ज्यादा खोजे गए सेलेब्स में से एक रहीं।

 एक रिपोर्ट के मुताबिक सारा पाकिस्तान में गूगल सर्चिंग में छठे स्थान पर रहीं। सारा ने 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके कुछ ही दिनों बाद उनकी दूसरी फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई। जल्द ही वह कार्तिक आर्यन के साथ 'आजकल' में नजर आएंगी। सारा इसके अलावा वरुण धवन के साथ 'कुली नं. 1' में भी काम कर रही हैं।

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानबॉलीवुड अभिनेत्रीपाकिस्तानभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम