लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए

By भाषा | Updated: July 25, 2021 19:57 IST

Open in App

आइजोल, 25 जुलाई मिजोरम में रविवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 938 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,083 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नए संक्रमितों में कम से कम 157 बच्चे हैं।

अधिकारी ने कहा कि बीते 24 घंटे में 4,619 लोगों के नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 983 में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण की दर 20.30 प्रतिशत रही।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से दो लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 136 हो गई है।

आइजोल में सबसे अधिक 643, कोलासिब में 103 और मामित में 54 नए मामले सामने आए हैं। शेष मामले राज्य के अन्य जिलों से सामने आए।

मिजोरम में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 8,576 है। 23,371 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में अब तक 5.93 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। संक्रमण से उबरने की दर 72.84 प्रतिशत है। 6.18 लाख लोगों को शनिवार तक टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos