लाइव न्यूज़ :

असम में नशीले पदार्थों के विक्रेताओं पर कार्रवाई के बाद 450 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 3, 2021 15:36 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन जून असम पुलिस ने हिमंत बिस्व सरमा के 10 मई को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद नशीले पदार्थों के विक्रेताओं पर कार्रवाई करने के लिए दिए गए आदेश के तहत 450 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 10 मई से 31 मई के दौरान 264 मामले दर्ज किए गए और 441 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि “मादक पदार्थ के खिलाफ जंग” राज्य के विभिन्न जिलों में दैनिक गिरफ्तारी के साथ जारी है।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा था कि राज्य सरकारों का लक्ष्य नशीले पदार्थों से मुक्त समाज बनाना है और असम पुलिस नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य पुलिस ने अवैध मादक द्रव्य व्यापार के खिलाफ पिछले महीने एक विशाल अभियान चलाया था और नशीले पदार्थ बेचने वालों के नेटवर्क को बहुद हद तक कमजोर कर दिया गया है।

अब तक हुई जब्ती में 6.57 किलोग्राम हेरोइन, 5,785.85 किलोग्राम गांजा, 92,366 गोलियां याबा और अन्य मादक पदार्थ की हैं।

पुलिस ने 17,11,130 रुपये नकदी के साथ 20 ग्राम मॉर्फीन और 426 ग्राम अफीम भी जब्त की है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस राज्य में नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी और सुनिश्चित करेगी कि वह मादक पदार्थों की समस्या से मुक्त हो जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू