लाइव न्यूज़ :

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के ओपन डे में 4000 से अधिक लोग ने शिरकत की

By अनुभा जैन | Updated: February 26, 2024 17:13 IST

कई प्रसिद्ध खगोल विज्ञान संगठनों, जैसे, एसोसिएशन ऑफ बैंगलोर एमेच्योर एस्ट्रोनॉमर्स और जवाहरलाल नेहरू तारामंडल को आमंत्रित किया गया और उनकी उपस्थिति ओपन डे में दर्ज हुयी। वहीं बैंगलोर एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी भी जनता को सूर्य दिखाने के लिए अपनी दूरबीनें लेकर आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय खगोल भौतिकी संस्थान ने 25 फरवरी, रविवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को ओपन डे के रूप में मनाया4000 से अधिक खगोल विज्ञान उत्साही भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के ओपन डे में शामिल हुए

बेंगलुरु:  भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान ने 25 फरवरी, रविवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को ओपन डे के रूप में मनाया। अत्यधिक इंटरैक्टिव और आकर्षक तरीके से विषय के बारे में जानने के लिए, कर्नाटका, केरल और तमिलनाडु व अन्य शहरों से 4000 से अधिक खगोल विज्ञान उत्साही भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के ओपन डे में शामिल हुए।

संस्थान ने मॉडलों, प्रदर्शनों और पोस्टरों के माध्यम से खगोल भौतिकी और इसकी कई वेधशालाओं में अपने शोध का प्रदर्शन किया। लेज़र ऑप्टिक्स डिस्प्ले, एक बंधे हुए हीलियम बैलून प्रदर्शन, प्रसिद्ध तीस-मीटर टेलीस्कोप मॉडल डिस्प्ले सहित कई अन्य टेलीस्कोप प्रदर्शन, इसरो मॉडल्स और सनस्पॉट देखना ओपन डे के मुख्य आकर्षण थे। आईआईए के संकाय सदस्य और छात्र पोस्टरों और प्रयोगों के माध्यम से खगोल विज्ञान को समझाने के लिए मौजूद थे और जनता के असंख्य सवालों के जवाब देने के लिए पूरे दिन उपलब्ध थे।

भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान की उत्पत्ति 1786 में हुई, और अभिलेखागार प्रभाग ने भारत में खगोल विज्ञान के इतिहास के दस्तावेजों और तस्वीरों का प्रदर्शन किया। ऑडिटोरियम कार्यक्रम, जिसमें बुक रीडिंग और कन्नड़ और अंग्रेजी में पब्लिक टॉक में दर्शकों ने बहुत अच्छी तरह से भाग लिया।

आईआईए के आउटरीच अनुभाग के प्रमुख निरुज मोहन रामानुजम ने कहा, "हम प्रतिक्रिया से अभिभूत थे। कला, साहित्य और अन्य मानवीय प्रयासों के साथ-साथ विज्ञान भी सार्वजनिक क्षेत्र में आता है। खगोल विज्ञान एक ऐसा विषय है जो सभी उम्र के लोगों को आकर्षित करता है, और हमारा ओपन डे हमारे लिए ब्रह्मांड को बड़ी जनता के साथ साझा करने का एक महान अवसर है" आईआईए के आउटरीच अनुभाग के प्रमुख निरुज मोहन रामानुजम ने कहा।"

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील