लाइव न्यूज़ :

मोरबी: नमक कारखाने की दीवार गिरी, 12 की मौत, कई फंसे, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान, घायलों को 50000

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 18, 2022 15:32 IST

गुजरात के मोरबी जिले में नमक ‘पैकेजिंग’ की एक फैक्टरी में बुधवार को दीवार गिरने से कम से कम 12 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।घटना हलवाड़ औद्योगिक क्षेत्र के अंदर स्थित सागर साल्ट फैक्टरी में हुई।

मोरबीः गुजरात के मोरबी के हलवाड़ जीआईडीसी में एक नमक कारखाने की दीवार गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्री और स्थानीय विधायक बृजेश मेरजा ने कहा कि यह दुखद घटना हलवाड़ औद्योगिक क्षेत्र के अंदर स्थित सागर साल्ट फैक्टरी में हुई। उन्होंने बताया, ''घटना में फैक्टरी के कम से कम 12 श्रमिकों की मौत हो गई है। मलबे के नीचे फंसे अन्य लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।''

प्रधानमंत्री ने मोरबी में दीवार गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मोरबी में बुधवार को दीवार गिरने से हुई मजदूरों की मौत पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्थानीय प्रशासन द्वारा मलबे के नीचे फंसे अन्य लोगों को बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दीवार गिरने से मोरबी में हुआ हादसा हृदय-विदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि स्थानीय प्राधिकारी प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

टॅग्स :गुजरातBJPPMO
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर