लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में मानसून लगभग एक सप्ताह बाद आने की उम्मीद: मौसम विभाग

By भाषा | Updated: June 17, 2019 23:00 IST

राज्य के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश ने लोगों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश में 10 जून के आसपास मानसून आता है, लेकिन इस बार यह देरी अप्रत्याशित नहीं है तथा एक या दो सप्ताह का यह विचलन सामान्य है।

Open in App

मध्य प्रदेश में मानसून लगभग एक सप्ताह बाद 23-24 जून को आने की उम्मीद है। इस बीच, प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून से पहले की बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। भोपाल में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एस के डे ने बताया कि मध्य प्रदेश की सीमाओं पर 23-24 जून तक मानसून आने की संभावना है।

राज्य के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश ने लोगों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश में 10 जून के आसपास मानसून आता है, लेकिन इस बार यह देरी अप्रत्याशित नहीं है तथा एक या दो सप्ताह का यह विचलन सामान्य है। डे ने कहा कि मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है और मानसून से पहले की बारिश के कारण अगले सप्ताह तक तापमान में और गिरावट आएगी।

इस बीच, मध्य प्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में सोमवार को प्रदेश का उच्चतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद प्रदेश के रीवा शहर में उच्चतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डे ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में होशंगाबाद को छोड़कर प्रदेश के सभी संभागों में बारिश दर्ज की गई। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा