लाइव न्यूज़ :

क्या नोएडा में दस्तक दे चुका है मंकीपाक्स? जानिए पूरा मामला

By मेघना सचदेवा | Updated: July 27, 2022 17:41 IST

कोरोना के बाद दुनिया और देश में हडकंप मचाने वाला मंकीपाक्स संक्रमण क्या यूपी में भी दस्तक दे चुका है। बता दे कि नोएडा में एक 47 साल के शख्स में मंकीपाक्स जैसे लक्षण मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमरीज का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है।यूपी सरकार मंकीपाक्स को लेकर पहले से तैयारियां कर चुकी हैं।

नोएडा: दुनिया के 70 से भी ज्यादा देशों में फैल चुके मंकीपाक्स संक्रमण को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्लोबल हेल्थ एमेरजेंसी घोषित कर दिया है। भारत की बात की जाए तो देश में मंकीपाक्स के 4 मामले सामने आ चुके हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में एक 34 साल के मरीज में मंकीपाक्स की पुष्टी होने के बाद अब खबर ये है कि नोएडा में भी मंकीपाक्स दस्तक दे सकता है। बता दें कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को एक 47 साल के शख्स में मंकीपाक्स के लक्षण मिले हैं। मरीज का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टी होगी कि मरीज मंकीपाक्स से संक्रमित है या नहीं। 

नोएडा के शख्स में मंकीपाक्स के लक्षण 

नोएडा में जिस व्यक्ति में मंकीपाक्स के लक्षण मिले हैं उसे फिलहाल होम आईसोलेशन में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार मंकीपाक्स को लेकर पहले से तैयारियां कर चुकी हैं। सभी अस्पताल प्रभारियों को गाइडलाइन भेजी गई है  जिसमें बताया गया है कि पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर ऑनलाइन प्रशिक्षण होगा। गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश भर में ब्लॉक स्तर पर जो ऑनलाइन ट्रेनिंग कराई जाएगी। उसमें डॉक्टरों को यह बताया जाएगा कि मंकी पॉक्स के रोगियों को क्या दवाएं देनी हैं।

24 जुलाई तक भारत में मकीपॉक्स के 4 मामले 

बता दें कि इससे पहले 24 जुलाई तक भारत में मकीपॉक्स के चार मामले सामने आ चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 24 जुलाई को 34 साल के एक शख्स में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति की विदेश की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। मरीज को बुखार और मंकीपॉक्स के लक्षण होने पर दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया गया।

इससे पहले भारत में 3 और मामले सामने आ चुके हैं। तीनों ही मामले केरल से सामने आए हैं। हालांकि वो विदेश से यात्रा कर लौटे थे। भारत में मंकीपॉक्स का पहला मरीज कोल्लम में 12 जुलाई को मिला था। संक्रमित शख्स यूएई से आया था। दूसरा केस अगले ही दिन कन्नूर में सामने आया जहां दुबई से आए शख्स इस बीमारी से पीड़ित मिला था।

टॅग्स :मंकीपॉक्सHealth Departmentनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील