लाइव न्यूज़ :

COVID-19: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बुधवार को अहम बैठक, पीएम मोदी सभी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे समीक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2022 22:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस संबंध में ट्वीट किया है, जिस पर उन्होंने लिखा है, कल दोपहर 12 बजे, 27 अप्रैल, राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ COVID-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए बातचीत करेंगे।   

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने मंगलवार को ट्विटर पर दी बैठक की जानकारीकेंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण बैठक में देंगे प्रस्तुति

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। दरअसल, पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड -19 के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण बैठक में एक प्रस्तुति देंगे। मुख्यमंत्रियों के संग पीएम मोदी की यह समीक्षा बैठक में दोपहर 12 बजे होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस संबंध में ट्वीट किया है, जिस पर उन्होंने लिखा है, कल दोपहर 12 बजे, 27 अप्रैल, राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ COVID-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए बातचीत करेंगे।   

मंगलवार को पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 2,483 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, भारत में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 4,30,62,569 हो गई है, जबकि सक्रिय मामले घटकर 15,636 हो गए हैं।

1,399 नए लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 5,23,622 हो गई है। असम में संक्रमण के कारण 1,347 और केरल में 47 मौतें हुई हैं, जो कि सुबह 8 बजे अपडेट किया गया डेटा है।

बता दें कि पीएम मोदी ने 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में हाल ही में नागरिकों से मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने जैसे कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जारी रखने का आग्रह किया है।

त्योहारों के बीच उन्होंने कहा, ''आपको भी कोरोना वायरस से सतर्क रहना होगा। मास्क पहनकर, नियमित अंतराल पर हाथ धोना, रोकथाम के लिए जो भी जरूरी उपाय हैं, उनका पालन करते रहें।''

इस बीच, वायरोलॉजिस्ट और पूर्व क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) वेल्लोर के प्रोफेसर डॉ टी जैकब जॉन ने कहा कि भारत में कोविड -19 महामारी की चौथी लहर की संभावना “बेहद कम” है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"